ऐश्वर्या राय बच्चन-आराध्या हुईं हॉस्पिटल में भर्ती, दिखे कोरोना के लक्षण

ऐश्वर्या राय बच्चन में कोरोना के कुछ लक्षण नजर आए हैं, जिसके बाद उन्हें और उनकी बेटी आराध्या को बिना देर किए हॉस्पिटल में एडमिट कर लिया गया है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, दोनों का इलाज शुरू कर दिया गया है और फिलहाल वे दोनों ठीक हैं। 

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : July 18, 2020 11:33 AM IST

Aishwarya Rai Bachchan corona news: कोरोनावायवरस (Coronavirus) से पॉजिटिव आईं ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) और उनकी बेटी आराध्या बच्चन (Aaradhya) को भी नानावटी हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिया गया है। इससे पहले ऐश्वर्या और आराध्या होम क्वारंटीन (Aishwarya-Aaradhya home quarantine) में रहकर अपनी सेहत पर नजर बनाए हुए थे। वैसे, उनमें कोरोना के लक्षण (Symptoms of Coronavirus) बिल्कुल नजर नहीं आए थे, इसलिए उन्हें घर पर ही आइसोलेट किया गया था। ताजा जानकारी के अनुसार, ऐश्वर्या राय में कोरोना के कुछ लक्षण (Aishwarya Rai Bachchan corona news) नजर आए हैं, जिसके बाद मां-बेटी को बिना देर किए हॉस्पिटल में एडमिट कर लिया गया है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, दोनों का इलाज शुरू कर दिया गया है और फिलहाल वे दोनों ही ठीक हैं।

उधर, जया बच्चन भी होम आइसोलेशन में हैं। बच्चन परिवार में सिर्फ अकेली वही हैं, जिनका कोरोना का टेस्ट (corona test) नेगेटिव आया था। पिछले सात दिनों से महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) का हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। उनकी हालत भी स्थिर बताई जा रही है।

ऐश्वर्या-आराध्या हुईं हॉस्पिटल में भर्ती

कोरोना पॉजिटिव आने के बाद एक्‍ट्रेस ऐश्‍वर्या और बेटी आराध्‍या घर में ही आइसोलेशन (Home isolation) में थे, लेकिन कल उन्हें उसी हॉस्पिटल में भर्ती कर लिया गया, जहां बिग बी और जूनियर बच्चन अपना कोरोना का इलाज करा रहे हैं। कयास ये भी लगाए जा रहे हैं कि ऐश और आराध्या रेगुलर चेकअप के लिए हॉस्पिटल में एडमिट (Aishwarya Rai Bachchan corona news in hindi) हुए हैं। अमिताभ और अभिषेक बच्‍चन को कोरोना के हल्‍के लक्षणों (Mild symptoms of coronavirus) के कारण ही हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। अमिताभ की उम्र और उनकी सेहत से संबंधित जुड़ी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए ही उन्हें हॉस्पिटल से छुट्टी नहीं दी गई है।

अमिताभ बच्चन की कोरोना की दूसरी रिपोर्ट भी आई पॉजिटिव, इन बीमारियों से भी ग्रस्त हैं बिग बी, डॉक्टर्स बरत रहे पूरी सावधानी

7 दिनों से हॉस्पिटल में हैं बिग बी

पिछले शनिवार को ही ही खबर सामने आई थी कि अमिताभ बच्चन को कोरोना हो गया है, जिसके बाद पूरा बॉलीवुड, बिग बी के फैन्स चिंता में डूब गए थे। पूरे देश में लोग हवन-पूजा, प्रर्थानाएं कर रहे हैं, ताकि अमिताभ जल्दी स्वस्थ होकर घर लौट जाएं। हालांकि, बिग बी में कोरोना के बहुत ही हल्के-फुल्के लक्षण नजर आए थे। साथ ही अभिषेक बच्चन का भी कोरोना का रिपोर्ट पॉजिटिव आया था और उनमें भी लक्षण बेहद माइल्ड थे। दोनों का इलाज आइसोलेशन वॉर्ड के अलग-अलग कमरों में किया जा रहा है।

बीमारी के बाद भी लगातार अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया अकाउंट पर एक्टिव हैं। लगातार अपने फैंस का शुक्रिया अदा करते हैं। अपनी कुछ पुरानी यादें, तस्वीरों को शेयर करते रहते हैं। हालांकि, सेहत से जुड़ी जानकारियां वो लोगों तक ज्यादा नहीं पहुंचा सकते, क्योंकि हॉस्पिटल के कुछ नियम और प्रोटोकॉल हैं, जिसका बिग बी को पालन करना पड़ता है। ऐसे में व्यक्तिगत प्रतिक्रियाएं देना उनके लिए संभव नहीं हैं।

अमिताभ बच्चन की सेहत पहले से बेहतर, हॉस्पिटल में फॉलो कर रहे हैं डब्लूएचओ के सुझाए डायट प्लान

अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन हुए कोरोना से संक्रमित, मुंबई के नानावती हॉस्पिटल में भर्ती, स्टाफ का भी हुआ कोविड-19 टेस्ट

कोरोना से जूझ रहे अमिताभ बच्चन की हालत स्थिर, ये 5 टिप्स बुजुर्गों को रखेंगी COVID-19 से दूर

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source