Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

अब कोविड-19 संक्रमण फैलने से पहले ही चल जाएगा पता, वैज्ञानिकों ने ढू़ढ़ा पूर्वानुमान लगाने का तरीका

एक नयी स्टडी में कहा गया है कि फंगल स्पोर्स की मौजूदगी से इस बात का अनुमान लगाया जा सकता है कि कोविड-19 की अगली वेव कब तक आ सकती है।

अब कोविड-19 संक्रमण फैलने से पहले ही चल जाएगा पता, वैज्ञानिकों ने ढू़ढ़ा पूर्वानुमान लगाने का तरीका

Written by Sadhna Tiwari |Updated : June 22, 2025 5:32 PM IST

वैज्ञानिक और शोधकर्ता कोविड संक्रमण के लौटने (resurgence of COVID) या किसी व्यक्ति के दोबारा संक्रमित होने की संभावनाओं को पता लगाने के लिए लगातार शोध कर रहे हैं। वहीं, इसी से जुड़ी एक कामयाबी हाथ लगते दिखायी दे रही है। एक नयी स्टडी के अनुसार, फंगल की मदद से कोविड (Fungal spores and COVID-19 infections) के फैलने का पता लगाया जा सकता है। इसी तरह फ्लू जैसी मौसमी बीमारियों के आने का संकेत भी फंगस या फुंगी की मदद से लगाया जाता है।

फ्लोरिडा, अमेरिका की लिन यूनिवर्सिटी (Lynn University in Florida, US) के शोधकर्ताओं का कहना है कि जब वातावरण में फुंगी बढ़ने लगे और परागकण या पॉलेन का निर्माण कम ही हो तब कोविड-19 केसेस में इजाफा हो सकता है। शोधकर्ताओं का यह भी कहा कि आमतौर पर यही देखा जाता है कि जब हवा में नमी बढ़ती है तब कुछ ही दिनों बाद संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी होने लगती है। शोधकर्ताओं ने एक स्टडी भी की जिसमें मॉडेल्स को कोविड-19 और फ्लू फैलने की संभावना का अनुमान लगाने में काफी सफलता मिली। विशेषकर फॉल या पतझड़ के मौसम में संक्रमण फैलने के चांस को पहचान पाने से जुड़े बेहतर रिजल्ट्स दिखायी दिए। हालांकि,  स्टडी के दौरान पाया गया कि नमी और पॉलेन दोनों की वजह से संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है।

अब फंगल स्पोर्स की मदद से पता चलेगा कोविड-19 संक्रमण फैलने का खतरा

लिन यूनिवर्सिटी में बायोकेमिस्ट्री प्रोफेसर, फेलिक्स ई. रिवेरा-मरिआनी (Felix E. Rivera-Mariani, Associate Professor of Biochemistry at Lynn) ने कहा कि, “ स्टडी के दौरान जो कुछ भी निष्कर्ष सामने आए हैं उसके अनुसार, हवा में फंगल की उपस्थिति और उसके लेवल की मदद से कोविड-19 या फ्लू संक्रमण में अचानक होने वाली बढ़ोतरी का अनुमान लगाया जा सकता है। इससे पब्लिक हेल्थ सिस्टम को संक्रमण के बारे में शुरुआती जानकारी मिल सकती है।

Also Read

More News

वहीं, रिसर्च में यह भी बताया गया है कि केवल एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में संक्रमण फैलने के अलावा, वायरल इन्फेक्शन और पर्यावरण से जुड़े कुछ कारण भी इंफेक्शन बढ़ाने का काम कर सकते हैं। वहीं, कई बार फंगल हवा के माध्यम से भी एक जगह से दूसरी जगह तक फैल सकता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।