दिल्ली में फिर से हवा की क्वालिटी हुई बेहद खराब, AQI पहुंचा 400 के पार, जानिए कैसे करें खुद का बचाव

देश की राजधानी दिल्ली में पिछले 2 दिन से लगातार घना कोहरा छाया हुआ है। जिसके चलते यहां की हवा की क्वालिटी भी बेहद खराब दर्ज की गई है। दिल्ली के कई इलाके जैसे- पंजाबी बाग, आनंद विहार सहित कई अन्य क्षेत्रों में हवा की क्वालिटी या AQI 400 से भी ज्यादा दर्ज किया गया है।

WrittenBy

Written By: intern23.seo | Updated : December 27, 2023 10:34 AM IST

दिवाली और पराली के धुएं से दिल्ली शहर अभी तक पूरी तरह निपट भी नहीं पाया था कि अब घने कोहरे ने एक बार फिर से दिल्ली की हवा को दमघोंटू बना दिया है। आज सुबह मौसम विभाग ने जारी किए आंकड़ों के अनुसार दिल्ली के कुछ इलाकों में AQI का लेवल 400 तक पहुंच गया है। वहीं पूरी दिल्ली के AQI की बात करें तो ओवरऑल दिल्ली का AQI 396 रहा है। वहीं दिल्ली के सबसे ज्यादा प्रदूषित इलाकों की बात करें तो आनंद विहार और पंजाबी बाग सहित दिल्ली के कुल 8 ऐसे इलाके हैं जहां की हवा की गुणवत्ता मानक के हिसाब से काफी गंभीर श्रेणी में है। प्रदूषण और कोहरे के कारण दिल्ली की हवा लोगों के लिए दमघोंटू बनती जा रही है।

वहीं बात करें केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) की तो हवा की कम गति और तात्कालिक गतिविधियों के अनुसार आज यानी बुधवार को हवा की गुणवत्ता और भी ज्यादा खराब होने की संभावना है।

वायु प्रदूषण से कैसे करें बचाव? (How to protect yourself from air pollution)

  • घर से बाहर निकलते समय फेस मास्क का इस्तेमाल जरूर करें।
  • वायु प्रदूषण आपकी आंखों को भी प्रभावित करता है, इसलिए घर से बाहर निकलते समय चश्मा लगाना बिल्कुल न भूलें।
  • घर की हवा को साफ बनाए रखने के लिए घर की समय-समय पर डस्टिंग करते रहें।
  • घर के आस पास पानी का छिड़काव करें, जिससे धूल के कण कम से कम हवा में उड सके।
  • पेड़ पौधे जरूर लगाएं, क्योंकि पेड़ वायु प्रदूषण को कम करने में अहम योगदान निभाते हैं।

प्रदूषण से बचने के लिए करें इन फूड्स का सेवन

आंवला

बढ़ते वायु प्रदूषण से बचाव के लिए आप आंवले को अपनी डेली डाइट में शामिल कर सकते हैं। विटामिन-सी का बेहतरीन स्रोत आंवला हमारी इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए शानदार फल माना जाता है।

संतरा

विटामिन-सी का अच्छा स्रोत संतरा वायु प्रदूषण से लड़ने में हमारी काफी मदद करता है। रोज एक संतरा खाने से आपकी इम्यूनिटी काफी मजबूत होती है जिससे प्रदूषण से होने वाले खतरे से बचा जा सकता है।

गुड़

सर्दियों के समय गुड़ का सेवन काफी फायदेमंद होता है, साथ ही वायु प्रदूषण से बचाव के लिए भी गुड़ एक बेहतरीन खाद्य पदार्थ है। गुड़ में मौजूद आयरन की भरपूर मात्रा हमारे ब्लड की सप्लाई को दुरुस्त करता है।

नट्स

नट्स या ड्राई फ्रूट्स हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। विटामिन-ई के बेहतरीन स्रोत नट्स आपको वायु प्रदूषण के कारण होने वाले नुकसान से भी बचाते हैं। इसके लिए आप अपनी डाइट में बादाम, पिस्ता, अखरोट आदि को शामिल कर सकते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.