... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Updated : August 23, 2019 11:08 AM IST
Asprin may prove effective in reducing air pollution effects © Shutterstock
जहरीले वायु प्रदूषकों (Tips to avoid indoor pollution) के संपर्क में आने से हृदय और सांस की बीमारियों से होने वाली मौतों का जोखिम बढ़ जाता है। शोधकर्ताओं ने यह बात कही। न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन में प्रकाशित हुए अध्ययन को पूरा होने में 30 साल लगे। इसमें 24 देशों और क्षेत्रों के 652 शहरों में वायु प्रदूषण और मृत्युदर के आंकड़ों का विश्लेषण किया गया है।
शोधकर्ताओं ने पाया कि कुल मौतों में वृद्धि इनहेल करने योग्य कणों (पीएम10) और फाइन कणों (पीएम2.5) के संपर्क से जुड़ी हुई होती है, जो आग से उत्सर्जित या वायुमंडलीय रासायनिक परिवर्तन के माध्यम से बनती हैं।
ऑस्ट्रेलिया में मोनाश विश्वविद्यालय में प्रोफेसर युमिंग गुओ ने कहा, "पार्टिकुलेट मैटर (पीएम) और मृत्युदर के बीच संबंध के लिए कोई सीमा नहीं है, जिससे वायु प्रदूषण के निम्न स्तर से मौत का खतरा बढ़ सकता है।"
गुओ ने कहा, "जितने छोटे कण होते हैं, उतनी ही आसानी से वे फेफड़ों में गहराई तक प्रवेश कर सकते हैं और अधिक टॉक्सिक कॉम्पोनेंट ग्रहण करने के चलते मौत की संभावना बढ़ जाती है।"
घर के माहौल को साफ सुथरा रखने के लिए इनडोर सजावट में पौधों को ज्यादा से ज्यादा स्थान देे। © Shutterstock
बाहरी हवा की क्वालिटी को सुधारने के लिए सामुहिक प्रयासों की जरूरत है। लेकिन अपने घर का प्रदूषण हम खुद ही नियंत्रित कर सकते हैं। विशेषज्ञ मानते हैं कि हम जिस वातावरण में सोते हैं, वह बहुत अधिक हमारी सेहत को प्रभावित करता है। इसलिए हमें अपने घर के वातावरण पर नजर रखनी चाहिए।
घर में पड़ी गंदी, बेकार चीजें घर के प्रदूषण मं इजाफा करती हैं। इसलिए जरूरी है कि इन चीजों से जल्दी से जल्दी छुटकारा पा लें। बेकार बर्तन हों, कपड़े या इस्तेमाल न होने वाली चीजें, उन्हें घर से बाहर कर दें। कभी-कभी इस्तेमाल होने वाली चीजें, जैसे औजार, कीमती कपड़े, बड़े बर्तन आदि उन्हें अच्छी तरह पैक करके रखें। ताकि उन पर धूल मिट्टी न जमने पाए।
घरेलू सजावट में पौधों को स्थान दें। तुलसी, स्नैक प्लांट, अरेका पाम, मनी प्लांट, एलोवेरा आदि ये घरेलू वातावरण को शुद्ध् करने वाले पौध हैं। इन्हें आप इनडोर भी लगा सकते हैं। घर के अंदर धूम्रपान से बचें और सुनिश्चित करें कि जहरीली गैसों और पदार्थों को घर के अंदर सर्द-गर्म मौसम में न छोड़ा जाए।
इलैक्ट्रिक होम अप्लाइंसेस का ध्यान रखें। आपके रेफ्रिजरेटर और ओवन जैसे उपकरण नियमित रखरखाव के बिना हानिकारक गैसों को उत्सर्जित कर सकते हैं। सुनिश्चित करें कि आप नियमित अंतराल पर उनकी सर्विस करवाते हैं।
नियमित रूप से डस्टिंग का अपना ही महत्व है। हर घर धूल और गंदगी को अंदर खींच सकता है। जबकि आप नियमित रूप से अपने फर्श और सामान को साफ करते हैं, लेकिन घर के कई सारे कोने और फर्नीचर सेट के नीचे अक्सर सफाई नहीं हो पाती है। घर पर कीटनाशकों का उपयोग कम से कम करें। इसके बजाय जैव-अनुकूल उत्पादों का उपयोग करें। वायु में घुले जहरीले रसायनों की संख्या सीमित करने से घर के अंदर प्रदूषण को कम किया जा सकता है।
शांभवी मुद्रा : डिजिटल दुनिया में जानिए क्यों जरूरी है यह खास योग