... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: IANS | Updated : November 14, 2019 11:42 AM IST
दिल्ली सरकार ने बुधवार को आदेश जारी किया कि राष्ट्रीय राजधानी के स्कूल शहर में वायु प्रदूषण के इमर्जेसी स्तर पर पहुंच जाने के कारण शुक्रवार तक बंद रहेंगे।
हवा में प्रदूषण (Air Pollution Delhi) का स्तर दिल्ली में कम नहीं हो रहा। गुरूवार को भी दिल्ली वासियों को जहरीली हवा से कोई राहत नहीं मिली। एयर क्वालिटी इंडेक्स के स्तर की बात की जाए, तो आज भी यह 500 से ऊपर ही है। एजेंसियों नें वायु प्रदूषण का यह लेवल ‘गंभीर’ श्रेणी का बताया। (Air Pollution Delhi)
Delhi: Air Quality Index (AQI) at 474 (severe) in ITO area, as per Central Pollution Control Board (CPCB) data. pic.twitter.com/akiRNj55VE
— ANI (@ANI) November 14, 2019
तो वहीं एनसीआर क्षेत्र में भी हवा में प्रदूषण और धुएं की परत आसमान पर छायी रही।
A layer of smog covers Ghaziabad this morning. According to the Air Quality Index (AQI) data, Indirapuram at 480, Loni at 479, Sanjay Nagar at 479 and Vasundhara at 489 - all in 'Severe' category. pic.twitter.com/ue4wWqhl96
— ANI UP (@ANINewsUP) November 14, 2019
दिल्ली सरकार ने बुधवार को आदेश जारी किया कि राष्ट्रीय राजधानी के स्कूल शहर में वायु प्रदूषण के इमर्जेसी स्तर पर पहुंच जाने के कारण शुक्रवार तक बंद रहेंगे।
दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि सभी निजी और सरकारी स्कूल गुरुवार और शुक्रवार को बंद रहेंगे।
सरकार ने यह निर्णय पर्यावरण प्रदूषण (रोकथाम एवं नियंत्रण) प्राधिकरण (ईपीसीए) की सिफारिश के बाद लिया।
सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को ऑड-ईवन (सम-विषम) योजना पर दिल्ली सरकार को नोटिस जारी किया और केंद्र, दिल्ली सरकार और केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को दिल्ली में इस साल अक्टूबर की शुरुआत से 14 नवंबर तक के प्रदूषण स्तर और पिछले साल की इसी अवधि के दौरान के आंकड़े पेश करने का निर्देश दिया। (Air Pollution Delhi)
यह भी पढ़ें- Diabetes Diet Tips: डायबिटीज़ में डायट की मदद से कर सकते हैं ब्लड शुगर लेवल मेंटेन, फॉ़लो करें ये एक्सपर्ट टिप्स