
रश्मि उपाध्याय
रश्मि उपाध्याय साल 2014 से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी हैं और TheHealthSite.Com में बतौर एडिटर काम कर रही हैं। इन्हें ... Read More
Written By: Rashmi Upadhyay | Published : August 20, 2021 11:27 AM IST
एम्स चीफ ने साफ कर दिया है कि कोरोना महामारी अभी खत्म नहीं हुई है इसलिए बहुत सावधान रहने की जरूरत है.
Third Wave of Corona in India: कोरोना का प्रकोप एक बार फिर से बढ़ने लगा है। दूसरी लहर के चलते देश में तबाही मचा चुकी कोरोना की दूसरी लहर एक बार फिर से सख्त होती दिख रही है। देश में जहां एक ओर कोरोना के मामले फिर से बढ़ने लगे हैं वहीं डेल्टा वेरिएंट (Delta Variant) के केसेस में भी दिनप्रतिदिन इजाफा हो रहा है। इसी बीच कोरोना की तीसरी लहर का खतरा भी लगातार बना हुआ है। ऐसे में एम्स अस्पताल के डायरेक्टर और सीनियर डॉक्टर रणदीप गुलेरिया (AIIMS Director Randeep Guleria) का कहना है कि लोगों को एक बार फिर से कोरोना के प्रति सावधान होने की जरूरत है। उनका कहना है "जब तक बहुत जरूरी न हो घर से बाहर न निकलें। अगर आप किसी काम से घर से बाहर जा रहे हैं तो अच्छी तरह से मास्क पहनें, लगातार हाथों को साबुन से धोते रहें और अगर आप बाहर किसी चीज को छू रहे हैं तो तुरंत सेनिटाइजर का प्रयोग करें। क्योंकि स्वास्थ्य सबसे प्रमुख है।" एम्स चीफ ने साफ कर दिया है कि कोरोना महामारी अभी खत्म नहीं हुई है इसलिए बहुत सावधान रहने की जरूरत है।
राय बरेली स्थित एम्स के डायरेक्टर डॉक्टर अरविंद राजवंशी का कहना है कि अगर लोग सख्ती से कोरोना प्रेाटोकॉल (Corona Protocol) का पालन करें, बेवजह घर से बाहर निकलने से बचें और सेनिटाइजर व मास्क का प्रयोग करें तो कोरोना की तीसरी लहर (COVID-19 Third Wave In India) को रोका जा सकता है। उन्होंने ये भी कहा कि सरकार पूरी कोशिश कर रही है कि हर व्यक्ति को जल्द से जल्द से कोरोना वैक्सीन लगे। कुछ दिन पहले एक समारोह के दौरान रणदीप गुलेरिया ने भी कहा था कि अगर लोग कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करें तो भारत में कोरोना की तीसरी लहर आने की संभावना बहुत कम है। उन्होंने कहा "मुझे नहीं लगता कि जितनी खतरनाक कोरोना की दूसरी लहर थी उसी तरह कोरोना की तीसरी लहर भी होगी।" यानि कि अगर लोग मास्क पहनें, सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखे और सेनिटाइजर का यूज करें तो भारत में कोरोना की तीसरी लहर आने की संभावना काफी कम है।
भोपाल के एम्स अस्पताल के डायरेक्टर डॉक्टर शर्मन सिंह का कहना है कि हर व्यक्ति को मिनिस्ट्री ऑफ हेल्थ एंड फैमिली वेल्फेयर की तरफ से जारी हुई गाइडलाइन को फॉलो करना चाहिए। उनका कहना है "हमें ग्राम पंचायतों, ग्राम सभाओं और गांवों में जाकर लोगों को कोरोना महामारी की गंभीरता के बारे में जागरुक करना चाहिए और वैक्सीन कितनी जरूरी है ये बताना चाहिए।"
पिछले दिनों डॉक्टर गुलेरिया ने कहा था कि कोरोना की तीसरी लहर बच्चों के लिए खतरनाक हो सकती है। उन्होंने कहा कि क्योंकि बड़ों और युवाओं को वैक्सीन लग चुकी है, लेकिन बच्चों को अभी तक वैक्सीन नहीं लगी है इसलिए उनका संक्रमण की चपेट में आने का खतरा ज्यादा है। हालांकि गुलेरिया ने साथ ही ये भी कहा कि हो सकता है अगले कुछ महीनों के अंदर बच्चों को कोरोना वैक्सीन लगना शुरू हो सकता है।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.