
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : October 24, 2020 9:54 PM IST
हिमाचल के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर कोरोना से हुए संक्रमित, सरकारी आवास में हुए आइसोलेट।©twitter/Jairam Thakur
HP CM Jai Ram Thakur corona positive: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) सोमवार को कोरोनावायरस जांच रिपोर्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं। उनकी हालत अभी स्थिर है। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय ने दी।
मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट करते हुए लिखा, "मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जी किसी कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति के सम्पर्क में आने के कारण एक सप्ताह से अपने आवास पर क्वारंटीन थे। गत दो दिनों से कोरोना के कुछ लक्षण (Symptoms of Coronavirus in hindi) आने के कारण मुख्यमंत्री ने आज कोरोना टेस्ट करवाया, जिसकी रिपोर्ट अभी पॉजिटिव आई है।"
कुछ दिन पहले किसी कोरोना पॉज़िटिव व्यक्ति के सम्पर्क में आने के कारण मैं बीते एक सप्ताह से अपने आवास पर क्वारंटीन था,गत दो दिनों से कोरोना के कुछ लक्षण आने के कारण आज कोरोना टेस्ट करवाया,जिसकी रिपोर्ट अभी पॉज़िटिव आई है।
चिकित्सकों की सलाह पर अपने सरकारी आवास में ही आइसोलेट हूं। — Jairam Thakur (@jairamthakurbjp) October 12, 2020
कार्यालय ने कहा, "हालांकि, अभी मुख्यमंत्री जी की तबीयत ठीक है तथा चिकित्सकों की सलाह पर वे अपने सरकारी आवास में ही 'आइसोलेट' रहेंगे।"