
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Updated : June 3, 2022 12:03 PM IST
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी कोविड से संक्रमित (Priyanka gandhi vadra corona positive) पाई गई हैं, उन्होंने खुद ट्वीट के जरिए लोगों को यह जानकारी दी है। बताते चलें कि उनसे पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भी कोरोना से संक्रमित ((Sonia gandhi corona positive)) हो गई थी। प्रियंका ने शुक्रवार सुबह के लगभग साढ़े दस बजे अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा है कि उनकी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और उन्हें हल्के लक्षण महसूस हो रहे हैं। आगे उन्होंने लिखा कि वे सभी प्रोटोकॉल्स का पालन कर रही हैं और उन्होंने खुद को क्वारंटाइन भी कर लिया है। उन्होंने लोगों से यह अनुरोध भी किया है, कि हाल ही में जो लोग उनके संपर्क में आए हैं, वे भी आवश्यक सावधानियां बरतें।
I've tested positive for COVID-19 with mild symptoms. Following all the protocols, I have quarantined myself at home.
I would request those who came in contact with me to take all necessary precautions. — Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) June 3, 2022
बताते चलें कि इससे पहले कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी भी कोरोना से संक्रमित पाई गई थी और अनुमान हैं कि प्रियंका गांधी वाड्रा को उनके संपर्क में आने से ही कोरोना हुआ है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला (Randeep singh surjewala) ने इस बारे में बताया था कि उनकी तबीयत ठीक है और उनका इलाज चल रहा है।
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के कोरोना संक्रमित होने की खबर सुनकर पीएम मोदी ने ट्वीट (PM Modi Tweet) कर उनके जल्दी ठीक होने की कामना की। पीएम मोदी ने लिखा कि “कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी जी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं”
Wishing Congress President Smt. Sonia Gandhi Ji a speedy recovery from COVID-19.
— Narendra Modi (@narendramodi) June 2, 2022