
... Read More
Written By: Atul Modi | Published : June 4, 2022 1:18 PM IST
केरल और मध्य प्रदेश के बाद अब ओडिशा में भी शुक्रवार को स्वाइन फ्लू के दो केस पाए गए। इनमें से एक व्यक्ति 38 वर्ष का पुरुष है और दूसरी 28 वर्षीय महिला है। यह दोनों H1N1 वायरस से संक्रमित हैं और दोनों को इलाज के लिए एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया। स्वाइन फ्लू पिछले दो सालों में अब फैलना शुरू हुआ है।
आम तौर पर राज्यों में दो बार यह फ्लू फैलता है: एक मॉनसून से पहले और दूसरा सर्दियों के मौसम में। राज्य के हेल्थ डायरेक्टर निरंजन मिश्रा के मुताबिक सरकार स्थिति से लड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
एक 12 साल की केरला की लड़की इसी फ्लू से संक्रमित हो गई थी और बाद में उसकी मृत्यु हो गई। उसकी जुड़वां बहन का भी इसी संक्रमण का इलाज चल रहा है।
मध्य प्रदेश में तीन व्यक्ति इस वायरस से संक्रमित मिले। चीफ मेडिकल और हेल्थ ऑफिसर डॉक्टर बीएस सैत्या का कहना है की दो व्यक्ति और एक महिला इस वायरस से संक्रमित हुए हैं। एक लोकल अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है। अभी इनकी तबियत भी स्टेबल है। इन केसों से अब इंफेक्शन राज्य में फैलना शुरू हो गया है।
हेल्थ डिपार्टमेंट ने मरीजों के रहने वाली जगह का सर्वे किया था और यह पाया गया कि जो लोग इन मरीजों के संपर्क में आए थे वह भी वायरस से थोड़े बहुत प्रभावित हो चुके हैं। इसके अलावा इस क्षेत्र में कोई और संक्रमित नहीं पाया गया है।
स्वाइन फ्लू एक रेस्पिरेटरी बीमारी है जो H1N1 वायरस द्वारा होती है। इसके लक्षणों में नाक बहना, खांसी आना और भूख न लगना शामिल है। 2009 और 2010 में यह वायरस काफी फैला था।