Corona Cases in Bollywood: करीना कपूर और अमृता के बाद महीप कपूर और सीमा खान भी कोरोना पॉजिटिव

बॉलीवुड एक्‍ट्रेस करीना कपूर और अमृता के बाद महीप कपूर और सीमा खाना की कोरोना रिपोर्ट भी पॉॉजिटिव आई है.

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Published : December 14, 2021 10:57 AM IST

Maheep Kapoor and Seema Khan Test Positive for Covid-19: सोमवार को बॉलीवुड एक्‍ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena kapoor khan) और अमृता अरोड़ा के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर थी और अब इस लिस्‍ट में एक्‍टर संजय कपूर की पत्‍नी महीप कपूर और सोहेल खान की पत्‍नी सीमा खान भी शामिल हो गए हैं। महीप मपूर और सीमा खान की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इंडियन एक्‍सप्रेस के अनुसार एक्‍टर संजय कपूर ने कन्‍फर्म किया है कि महीप कपूर कोरोना पॉजिटिव है लेकिन हल्‍के लक्षण हैं। फिलहाल महीप कपूर सेल्‍फ आइसोलेशन में है। संजय कपूर ने कहा है "हां, वो हल्‍के लक्षणों के साथ कोरोना पॉजिटिव है और खुद को आइसोलेट किया है।"

न्‍यूज एजेंसी ANI ने BMC का हवाला देते हुए कहा है कि सबसे पहले सीमा कपूर ही कोरोना पॉजिटिव हुई थी। दरअसल, पिछले हफ्ते करीना कपूर, अमृता, सीमा, महीप कपूर अन्‍य लोग करण जौहर के घर एक पार्टी के दौरान मिले थे। बीएमसी का कहना है कि सीमा में कोरोना के मामूली लक्षण थे। 11 दिसंबर को सीमा कोरोना पॉजिटिव हुई। ठीक इसी दिन यानि कि 11 दिसंबर को ही करीना कपूर और अमृता अरोड़ा ने भी अपना टेस्‍ट कराया और रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। इस पार्टी को आलिया भट्ट, मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने भी अटेंड किया था।

बीते दिन करीना कपूर और अमृता के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद बीएमसी ने कहा था कि इनके संपर्क में आने वाले लोगों से आरटीपीसीआर टेस्ट करने की अपील की जा रही है। खबर के मुताबिक बीएमसी पार्टी में मौजूद सभी लोगों को ट्रैक करने की कोशिश कर रही है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source