भारत के बाद बांग्लादेश में भी बढ़ा रिकवरी रेट, मृत्युदर हो गई है सिर्फ 1.44 फीसदी

बांग्लादेश में मंगलवार को कोरोनावायरस के 1,699 नए मामले सामने आने के बाद कुल मामलों की संख्या 423,620 हो गई है। देश के स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी। यहां कोविड-19 से और 16 मौतें हुई हैं, जिसके बाद कुल मौतों की संख्या 6,108 हो गई है।

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : November 10, 2020 7:16 PM IST

बांग्लादेश में मंगलवार को कोरोनावायरस के 1,699 नए मामले सामने आने के बाद कुल मामलों की संख्या 423,620 हो गई है। देश के स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी। यहां कोविड-19 से और 16 मौतें हुई हैं, जिसके बाद कुल मौतों की संख्या 6,108 हो गई है।बीडीन्यूज के अनुसार, यहां अब संक्रमण से ज्यादा रिकवरी हो रही है। एक दिन में 1,648 मरीज इस बीमारी से ठीक हो गए, जिसके बाद ठीक होने वालों की संख्या 341,416 हो गई है। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान 13,520 सैंपलों की जांच की गई। बांग्लादेश में रिकवरी रेट 80.59 फीसदी है। जबकि मृत्युदर 1.44 फीसदी है।

कोरोना को लेकर गंभीर है बांग्लादेश सरकार

बांग्लादेश में रिकवरी रेट यूं ही नहीं बढ़ रहा है बल्कि वहां की सरकार इसके लिए काम कर रही है। बांग्लादेश की सरकार ने कोरोनावायरस महामारी को फैलने से रोकने के लिए देशभर के समस्त धार्मिक स्थलों पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। ढाका ट्रिब्यून न्यूजपेपर की रिपोर्ट के मुताबिक, देश में मामलों और मृतकों की संख्या के क्रमश: 420,238 और 6,067 तक पहुंच जाने के चलते रविवार को धार्मिक मामलों के मंत्रालय ने एक नोटिस जारी किया।

मास्क पहनना हो गया है अनिवार्य

मंत्रालय ने अलग-अलग समय पर ऐसे नोटिस जारी किए हैं, जिससे अब सभी धार्मिक स्थलों पर मास्क पहनना अनिवार्य हो गया है। यह एक गहन चिंता का विषय है कि लोगों ने मास्क का इस्तेमाल करना कम कर दिया है। इसमें आगे कहा गया, मस्जिद, मंदिर, चर्च सहित समस्त धार्मिक स्थलों से अपील की गई है कि वे अपने यहां लगे लाउडस्पीकर और मेगाफोन के माध्यम से दिशा-निर्देशों का नियमित तौर पर ऐलान करें। रविवार को पत्रकारों संग कैबिनेट सचिव खांडेकर अनवारुल इस्लाम की हुई बातचीत के हवाले से ढाका ट्रिब्यून ने कहा है कि हमने अब मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source