मां बनने के बाद खूबसूरती को लेकर बदल जाता है महिलाओं का विचार : सर्वे

90 प्रतिशत मांएं बहुत सारे कॉस्मेटिक उत्पादों का उपयोग करने से बचती हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि इससे लंबी अवधि में उनकी सुंदरता को नुकसान पहुंच सकता है।

WrittenBy

Written By: IANS | Published : November 17, 2018 11:08 AM IST

भारतीय महिलाओं में मां बनने के बाद खूबसूरती को लेकर विचार में बदलाव देखा गया है। एक 'ब्यूटी सर्वेक्षण' से सामने आया कि लगभग 67 प्रतिशत मांओं का कहना है कि सौंदर्य के बारे में उनका विचार मां बनने के बाद बदल गया है। अधिकांश भारतीय मांओं के पास एक साधारण सौंदर्य व्यवहार होता है जिसमें फेस-वॉश और मॉइश्चराइजर सबसे अधिक उपयोग किए जाने वाले उत्पादों में शामिल हैं।

महिलाओं से जुड़े यूजर जेनरेटेड कंटेंट प्लेटफॉर्म मॉमस्प्रेसो ने अपना नवीनतम अध्ययन 'ब्यूटी सर्वे' जारी किया है। यह सर्वे मॉमस्प्रेसो के 'मॉम्स हैप्पीनेस इंडेक्स' के नतीजों पर आधारित है।

साबुन नहीं घर में बने इन क्लिंजर से करें चेहरा साफ, दिखेंगी खूबसूरत

सर्वे में आई सामने अनोखी बात

'ब्यूटी सर्वे' में 25 से 45 वर्ष तक की आयु समूह की मांओं को शामिल किया गया। तीन में से दो उत्तरदाता सहमत हुईं कि मातृत्व के बाद सौंदर्य को लेकर उनका विचार काफी बदल गया है। 50 प्रतिशत मांओं ने महसूस किया कि सुंदरता पैदाइशी होती है और वे उसका कुछ नहीं कर सकतीं, लेकिन 70 प्रतिशत सोचती हैं कि सही उत्पाद को चुनकर कोई भी महिला आकर्षक दिख सकती है।

बचती हैं मॉम्स कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से

सर्वेक्षण के नतीजों से पता चला है कि 90 प्रतिशत मांएं बहुत सारे कॉस्मेटिक उत्पादों का उपयोग करने से बचती हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि इससे लंबी अवधि में उनकी सुंदरता को नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए 4 में से 3 महिलाएं उनके बजाय घरेलू उपचार पसंद करती हैं।

झुर्रियों से बेजान दिखती है चेहरे की त्वचा, इन स्किन केयर टिप्स से दूर करें यह समस्या

इसके अलावा 70 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने दावा किया कि उन्हें युवा दिखने का दबाव महसूस नहीं होता है और फिर भी उनमें से लगभग आठ प्रतिशत सहमत हैं कि उनके पास स्मार्टफोन पर अपनी तस्वीरों की सुंदरता बढ़ाने के लिए ऐप्स हैं और उनमें से आठ प्रतिशत ने स्वीकार किया कि वे सुंदर और युवा दिखने के लिए कॉस्मेटिक सर्जरी कराने की इच्छुक हैं। लगभग 30 प्रतिशत माताओं को स्ट्रेच मार्क्‍स और ढीले स्तन की चिंता है, जबकि टमी फ्लैब और बालों के झड़ने को शरीर से जुड़े दो मुख्य मुद्दों के रूप में जताया गया जो उन्हें सबसे ज्यादा परेशान करते थे।

मेकअप के प्रति दिलचस्पी

मेकअप को लेकर भी दिलचस्प जानकारी सामने आई है। केवल पांच प्रतिशत मांओं ने कहा कि वे रोज मेकअप करती हैं। इसके अलावा सर्वेक्षण में खुलासा हुआ कि 68 प्रतिशत स्वयं का मेकअप करने को लेकर आश्वस्त नहीं हैं। वह जानकारी के प्रमुख स्रोतों के रूप में ऑनलाइन ट्यूटोरियल, ब्लॉग्स और प्रोडक्ट रिव्यू आदि पर भरोसा करती हैं। सर्वेक्षण में यह भी पता चला है कि 20 प्रतिशत मांएं फेशियल, पील्स, लेजर जैसे सौंदर्य उपचार पर हर महीने 1,000 रुपये से अधिक खर्च करती हैं।

सौंदर्य को ग्रहण लगाता है प्रदूषण : शहनाज हुसैन

मॉमस्प्रेसो की चीफ एडिटर पारुल ओहरी ने कहा, "मॉमस्प्रेसो ब्यूटी सर्वे बेशकीमती टूल है। इससे यह पता चला कि महिलाएं ब्यूटी के बारे में क्या सोचती हैं और अपनी छवि को लेकर दुविधाएं व प्रमुख मुद्दे क्या होते हैं। आंकड़ों ने हमें यह समझने में मदद की कि ज्यादातर महिलाएं मां बनने के बाद अपने सौंदर्य के बारे में क्या सोचती हैं।"

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.