AY.12 Variant In India: AY.1, AY.2 के बाद भारत में मिला डेल्‍टा वेरिएंट का AY.12 स्‍ट्रेन

INSACOG का कहना है कि भारत के लिए डेल्‍टा वेरिएंट एक चिंता का विषय है। AY.12 स्‍ट्रेन अब तक भारत के कई राज्‍यों तक पहुंच चुका है. लेकिन कितने सैंपलों में AY.12 स्‍ट्रेन मिला है यह नंबर बताना अभी मुश्किल है.

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Published : August 26, 2021 5:38 PM IST

कोरोनावायरस का कहर दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। जैसे जैसे समय बढ़ रहा है कोरोना के नए नए वेरिएंट आ रहे हैं। WHO और भारत सरकार पहले ही कोरोना के डेल्‍टा वेरिएंट कोचिंता का विषय बता चुके हैं। पिछले कुछ समय से दुनियाभर में डेल्‍टा वेरिएंट के भी 12 वेरिएंट देखे गए हैं जो AY.1 से लेकर AY.2, AY.3 और AY.12 तक हैं। भारत में अब तक डेल्‍टा वेरिएंट के AY.1, AY.2 और AY.3 वेरिएंट देखे गए हैं लेकिन अब AY.12 वेरिएंट का खतरा भी बढ़ गया है। Indian SARS-CoV-2 Genomic Consortia (INSACOG) ने हाल ही कहा है कि डेल्‍टा वेरिएंट के कई सब-लीनेज पहले से ही भारत में कई सैंपलों में देखे जा चुके हैं। भारत में कई सैंपलों को पहले डेल्‍टा वेरिएंट समझा जा रहा था लेकिन अब पता चला है कि वो डेल्‍टा का AY.12 स्‍ट्रेन था।

india coronavirus cases in hindi

INSACOG का कहना है कि भारत के लिए डेल्‍टा वेरिएंट एक चिंता का विषय है। AY.12 स्‍ट्रेन अब तक भारत के कई राज्‍यों तक पहुंच चुका है। लेकिन कितने सैंपलों में AY.12 स्‍ट्रेन मिला है यह नंबर बताना अभी मुश्किल है। डेल्‍टा और AY.12 में क्‍या अंतर है और इनके लक्षण एक दूसरे से कैसे अलग हैं ये अभी तक पता नहीं है लेकिन हां मॉलिक्‍यूलर लेवल पर दोनों एक जेसे ही लग रहे हैं। अभी तक AY.12 के सबसे ज्‍यादा केस इजरायल में मिले हैं। हालांकि INSACOG का कहना है कि AY.1, AY.2 और AY.3 दुनियाभर में काफी तेजी से फैल रहे हैं जिसमें भारत भी शामिल है।

india coronavirus cases in hindi

बता दें कि, महाराष्‍ट्र में डेल्‍टा प्‍लस वेरिएंट के 3 नए स्‍ट्रेन (New strain of Delta-plus Variant) सामने आ चुके हैं। महराष्‍ट्र में 66 ऐसे मामले मिले थे जिनमें डेल्‍टा प्‍लस वेरिएंट के अलग-अलग स्‍ट्रेन मिलने की बात सामने आई थी। जीनोम सीक्वेंसिंग की रिपोर्ट में कहा गया कि राज्‍य में डेल्‍टा प्‍लस वेरिएंट के 66 ऐसे केस मिले जिनमें Ay.1, Ay.2 और Ay.3 स्‍ट्रेन मिला। वैज्ञानिकों का कहना है कि कोरोना वायरस से डेल्‍टा वेरिएंट बना, फिर उससे डेल्‍टा प्‍लस वेरिएंट सामने आया और अब डेल्‍टा प्‍लस वेरिएंट के भी 13 स्‍ट्रेन की पुष्टि हो चुकी है जो Ay.1, Ay.2, Ay.3, Ay.4 से लेकर Ay.13 तक चलते हैं। इनमें शुरु के 3 वेरिएंट अब तक महाराष्‍ट्र में मिल चुके हैं। इन नए स्‍ट्रेन पर हुई अब तक की स्‍टडी से पता चलता है कि डेल्‍टा की तरह ये भी बहुत तेजी से फैलने वाले हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source