hamburger icon
A
Read in English

Covid-19 In Delhi News: 4 माह बाद दिल्ली में फिर बढ़ी कोरोना संक्रमितों की संख्या, ओमीक्रोन वेरिएंट के भी बढ़े मामले

राजधानी दिल्ली के लोग इन दिनों एयर पोलूशन के साथ-साथ कोरोना के संक्रमण से भी परेशान हैं। दिल्ली में कोरोना के पिछले 4 महीनों में अब तक के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। 

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : December 16, 2021 11:41 PM IST

देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर कोरोनावायरस के मरीजों की संख्या में वृद्धि देखने को मिल रही है। पिछले 4 महीने के आंकड़ों पर नजर डालें तो आज अब तक के सबसे ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं दूसरी ओर दिल्ली में ओमीक्रोन वेरिएंट के मामलों में दिन प्रतिदिन इजाफा हो रहा है। कोरोना के कुल मामलों में 4 नए ओमीक्रोन वेरिएंट के केस मिले हैं। वहीं लोगों में यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि कहीं यह तीसरी लहर तो नहीं?

दिल्ली सरकार के अनुसार, बृहस्पतिवार को राज्य में कोविड-19 के 85 नए मामले दर्ज किए गए जोकि 31 जुलाई के बाद से सबसे अधिक है। वहीं राजधानी में कोविड-19 वायरस का सकारात्मकता दर 0.15% है, जो 28 जून के बाद से सबसे अधिक है।

हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, राज्य में जिन 56027 लोगों का कोविड-19 परीक्षण किया गया उनमें से 85 लोगों में कोरोनावायरस पाया गया। हालांकि टेस्टिंग की संख्या सितंबर और अक्टूबर मां के मुकाबले कम है, उस दौरान प्रतिदिन 75000 लोगों का कोरोनावायरस टेस्ट किया जा रहा था। जो अब प्रतिदिन 60,000 से भी नीचे आ गए हैं।

आमतौर पर सबसे ज्यादा 50,000 से ज्यादा टेस्ट किए गए हैं। आरटी पीसीआर, सीपीएमएनएटी और ट्रू नेट है जो एंटीजन टेस्ट की तुलना में ज्यादा तेज और ज्यादा सटीक जानकारी देते हैं। हालांकि अस्पतालों में मरीजों की संख्या अभी भी कम है ज्यादातर लोग ठीक होकर अपने घर जा रहे हैं।

दिल्ली में ओमीक्रोन वेरिएंट का भी खतरा धीरे-धीरे बढ़ता दिखाई दे रहा है। आज भी ओमीक्रोन के 4 नए केस मिले हैं इसके साथ ही राजधानी में कुल ओमीक्रोन के मामलों की संख्या 10 पहुंच गई है। इनमें से एक मरीज को ठीक कर डिस्चार्ज कर दिया गया है जबकि 9 मरीज अभी भी एलएनजेपी में भर्ती हैं। इसमें किसी की भी हालत गंभीर नहीं है।