Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) अब कोरोना संक्रमण से मुक्त हो चुकी हैं। 12 दिन क्वारंटाइन में रहने के बाद उनकी कोविड-19 और ओमीक्रोन की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। करीना के अलावा अमृता अरोड़ा, सोहेल खान की पत्नी सीमा खान और संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर भी कोरोनावायरस से संक्रमित हुई थी। जिनकी रिपोर्ट्स भी नेगेटिव आई है।
बता दें कि, अभिनेत्री करीना कपूर खान और उनकी फ्रेंड्स अमृता अरोड़ा, सीमा खान और महीप कपूर ने बीते दिनों फिल्म निर्माता करण जौहर और अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर के घर पार्टी में हिस्सा लिया था, जिसके बाद करीना समेत उनकी फ्रेंड 13 दिसंबर को कोरोनावायरस से संक्रमित पाई गई थी। जिसकी रिपोर्ट आज नेगेटिव आई है, इसकी जानकारी करीना ने खुद अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी है। ओमीक्रोन की आशंकाओं के बीच सभी संक्रमितों के जिनोम सीक्वेंसिंग भी कराई गई थी, जिसकी रिपोर्ट भी नेगेटिव आई है।
करीना कपूर ने क्वारंटीन में जमकर लजीज खानों का लुत्फ उठाया. इंस्टा स्टोरी पर एक्ट्रेस ने पोस्ट किया था जिसमें उन्होंने कैप्शन में लिखा कि वो 'मक्खन को खाना बंद नहीं कर सकती.'