
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : January 23, 2021 3:46 PM IST
Aerial Yoga: बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान ने अपने सोशल मीडिया पर अपना एक वर्कआउट वीडियो (Sara Ali Khan Fitness) शेयर किया है। इस वीडियो में सारा एरियल योग की प्रैक्टिस करते हुए नज़र आ रही हैं। अपने इस वीडियो (Sara Ali Khan Workout Video) को सारा अली खान ने खुद अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किए गए वीडियो क्लिप में सारा एक योगा स्विंग की मदद से एरियल योग (Aerial Yoga) करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को सारा अली खान ने कैप्शन देते हुए लिखा, "स्वीमिंग इंटू द वीकेंड।
View this post on Instagram
यह एक नया फिटनेस ट्रेंड है जिसे कई सेलिब्रिटीज भी पसंद करती हैं। इस योग को एंटी-ग्रेविटी योगा (Anti-Gravity Yoga) के नाम से भी जाना जाता है। दरअसल, इस योगासन की प्रैक्टिस करते समय हवा में लटककर अभ्यास किया जाता है। इस तरीके में छत या किसी ऊंची जगह में रस्सी या कपड़ा बांधा जाता है और उसी के सहारे हवा में ही विभिन्न योग मुद्राओं का अभ्यास किया जाता है।
एरियल योग को वेट लॉस (Yoga for Weight Loss) के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसीलिए, धीरे-धीरे यह काफी पॉप्युलर हो रहा है। लेकिन, कभी भी एरियल योग का अभ्यास ट्रेनर की देखरेख में ही करना चाहिए। यहां आप देख सकते हैं बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे (Ananya Pandey) किस तरह एरियल योग कर रही हैं।
View this post on Instagram
बॉलीवुड की फिटेस्ट सेलिब्रिटीज़ में से एक शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) भी एरियल योग की प्रैक्टिस करती हैं। Image Source: Instagram/ @ theshilpashetty