
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Published : July 18, 2018 2:07 PM IST
अभिनेत्री और संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण सद्भावना दूत दीया मिर्जा चाहती हैं कि लोग प्लास्टिक का प्रयोग करना छोड़ दें। गणेश चतुर्थी का त्योहार सितंबर में मनाया जाता है, दिया ने मंगलवार को मुंबई के नेताओं के लिए एक ट्वीट किया कि वे पंडालों से प्लास्टिक को दूर करने में योगदान दें।
This year as we approach #GaneshUtsav it will be incredible to see all our MP’s, MLA’s and leaders display their solidarity for #SwachhBharat by making our pandals free of plastics and plaster of paris. @ShelarAshish@poonam_mahajan@AUThackeray@milinddeora 👍🏼🙏🏻
— Dia Mirza (@deespeak) July 17, 2018
उन्होंने लिखा, "इस वर्ष जब हम गणेश उत्सव के बारे में विचार कर रहे हैं, तो यह देखना अविश्वसनीय होगा कि हमारे सांसद, विधायकों और नेताओं ने स्वच्छ भारत के लिए प्लास्टिक और प्लास्टर ऑफ पेरिस के बिना अपनी एकजुटता कैसे पेश करेंगे।" दिया ने एक ट्वीट के ज़रिए प्लास्टिक की उन चीज़ों के बारे में बताया जिनका इस्तेमाल एक बार ही किया जा सकता है और जिनकी वजह से पर्यावरण के लिए खतरा बढ़ता जा रहा है।
SINGLE USE PLASTICS WE CAN 🚫 USING : Plastic Bags Plastic Straws Plastic Bottles Plastic Cups Plastic/Styrofoam Plates, Bowls Plastic Stirrers Plastic Forks, Spoons Plastic Confetti Plastic Gift Wrapping Plastic Decorations (Party/Wedding/Festival) 👆🏼🇮🇳 🙏🏻 pic.twitter.com/DOUpzER9uG — Dia Mirza (@deespeak) July 17, 2018
दिया मिर्ज़ा और शिवसेना पार्टी की युवा विंग के अध्यक्ष आदित्य ठाकरे जैसे यंग आइडियल्स प्लास्टिक के कम इस्तेमाल को लेकर काफी गंभीर हैं और इसीलिए वे सोशल मीडिया की मदद से जागरूकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। आदित्य ठाकरे ने प्लास्टिक के इस्तेमाल से जुड़ी विशेष जानकारी भी शेयर की:-
Do read this thread on Plastic Ban: Today, the Parliament of India has put a ban on plastic use inside its complex. Similarly this month, States of Tamil Nadu, Uttar Pradesh, Odissa and the temple authority of Tirupathi Devasthan have done the same. (1/n)
— Aaditya Thackeray (@AUThackeray) July 18, 2018
What is crucial now is: 1) removing the existing plastic as part of clean up drives, 2) implementation of the ban, 3) recycling of the collected plastic and banned plastic 4) mechanisms to reduce waste production in our country — Aaditya Thackeray (@AUThackeray) July 18, 2018
स्वच्छ और हरे वातावरण के लिए काम करने वाले एक संगठन की कार्यकर्ता दिया ने इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस पर दिल्ली में जागरूकता कार्यक्रम 'बीट प्लास्टिक पोल्यूशन' की मेजबानी की थी। और वो लगातार लोगों में प्लास्टिक से होनेवाले प्रदूषण के बारे में जागरूकता फैलाने की कोशिश कर रही हैं।
स्रोत: Twitter/IANS Hindi.
चित्रस्रोत: Shutterstock.