Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Corona Vaccination in Maharashtra: महाराष्ट्र में कोरोनावायरस (Corona in Maharashtra) के नए वेरिएंट ओमिक्रोन (Omicron) के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। अब तक राज्य में ओमिक्रोन (Omicron Variant) से संक्रमितों की संख्या 10 हो गई है। एक तो राज्य पहले से ही कोरोना की मार झेल रहा है और अब इस नए वेरिएंट के मामलों में वृद्धि होने से राज्य सरकार की चिंता बढ़ गई है। ऐसे में पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे (Aditya Thackeray) ने मंगलवार को केंद्र से वैक्सीनेशन (Corona Vaccination) की न्यूनतम आयु सीमा 18 से घटाकर 15 साल करने का आग्रह किया है। ठाकरे जूनियर यानी आदित्य ठाकरे ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया को एक पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने कहा है कि स्कूलों और कॉलेजों में जाने वाले छात्रों को वायरस के नए स्वरूप से सुरक्षित रखना होगा। उन्होंने केंद्र से स्वास्थ्य देखभाल और अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं को तीसरी बूस्टर खुराक लेने की अनुमति देने का भी आग्रह किया है। उन्होंने ये भी कहा है कि केंद्र कम समय के भीतर व्यापक आबादी को कवर करने के लिए दो खुराक के बीच के अंतर को कम करने पर विचार करे।
पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे (Aditya Thackeray) ने कहा है कि यदि कोरोना के दो खुराक के बीच का अंतर 4 सप्ताह तक कम कर दिया जाए, तो विदेश में काम करने या अध्ययन करने के लिए आवेदन करने वालों को फायदा होगा। मुंबई शहर बिना अधिक टीके मांगे जनवरी 2022 के मध्य तक दूसरी खुराक के साथ अपनी 100 % आबादी को कवर कर लेगा।
ठाकरे ने मनसुख मंडाविया को कुछ सुझाव भी लिखे हैं। ये सुझाव कोरोना की स्थिति को करीब से देख रहे डॉक्टरों के साथ बातचीत से निकले हैं। महाराष्ट्र में जब तीन दिनों से ओमिक्रोन के मामले लगातार सामने आ रहे हैं, तब ठाकरे जूनियर ने केंद्रीय मंत्री को पत्र लिखा है। बता दें कि अभी ओमिक्रोन के मामले मुंबई में 2, ठाणे में 1 और पुणे में 7 हैं, जिससे राज्य में कुल संख्या अब 10 हो गई है।
स्वास्थ्य अधिकारियों ने राज्य के 3 अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डों- मुंबई, पुणे और नागपुर में 'उच्च जोखिम' या 'जोखिम' वाले देशों से आने वाले सभी यात्रियों की निगरानी तेज कर दी गई है। इसके अलावा अन्य देशों से आने वाले लोगों की जांच भी की गई है। पॉजिटिव पाए जाने वाले कुल 11 सैंपल्स को संक्रमण की सटीक प्रकृति का पता लगाने के लिए जीनोमिक सीक्वेंसी के लिए भेज दिया गया है।
स्रोत: (IANS Hindi)