Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

इस जानलेवा बीमारी के कारण कानपुर की MBBS छात्रा का दिमाग 24 घंटे में पूरा क्षतिग्रस्त, जानिए क्या है ये बीमारी

मेडिकल कॉलेज द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार, 69 स्टुडेंट्स के ब्लड सैम्पल्स लिए गए हैं और उन्हें लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (King George's Medical University in Lucknow) में जांच के लिए भेज दिया गया।

इस जानलेवा बीमारी के कारण कानपुर की MBBS छात्रा का दिमाग 24 घंटे में पूरा क्षतिग्रस्त, जानिए क्या है ये बीमारी

Written by Sadhna Tiwari |Updated : September 30, 2022 11:04 AM IST

Acute Necrotizing Encephalitis In Kanpur: उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर (Kanpur) में अक्यूट नेक्रोटाइजिंग इंसेफ्लाइटिस ( acute necrotizing encephalitis) का मामले सामने आए है। मिली जानकारी के अनुसार जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज (GSVM medical college) के 30 छात्रों में तेज बुखार (Fever) जैसे लक्षण देखने को मिले हैं और उनमें से 7 लोगों में एएनई (ANE) की पुष्टि की जा चुकी है। (Acute Necrotizing Encephalitis In Kanpur In Hindi)

बुखार के बाद मेडिकल स्टुडेंट कोमा में

वहीं अधिकारियों द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार, मेडिकल कॉलेज में ही पढ़ने वाली थर्ड ईयर की दो छात्राओं को तेज बुखार आने के बाद हैलट इमरजेंसी वॉर्ड में भर्ती किया गया था। इनमें से एक स्टु़डेंट पाखी (20) को तीन घंटे बाद ही तेज सिर दर्द(Headache) शुरू हो गया और वह बेहोश हो गयी। जिसके बाद पाखी को आईसीयू में भर्ती करा दिया गया लेकिन वह रात में कोमा में चली गयी। टेस्ट में पता चला कि छात्रा गम्भीर एएनई संक्रमण से पीड़ित है और इंफेक्शन उसके ब्रेन तक फैल चुका है। वहीं मरीज को वेंटीलेटर (Ventilator) पर भी रखा गया।

5 मेडिकल कॉलेजों में फैली बीमारी

मेडिकल कॉलेज द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार, 69 स्टुडेंट्स के ब्लड सैम्पल्स लिए गए हैं और उन्हें लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (King George's Medical University in Lucknow) में जांच के लिए भेज दिया गया। अक्यूट नेक्रोटाइजिंग इंसेफ्लाइटिसकी बीमारी कानपुर में तेजी से फैल रही है। अब तक शहर के 5 मेडिकल कॉलेजों में अक्यूट नेक्रोटाइजिंग इंसेफ्लाइटिस के मामले पाए गए हैं। जबकि, जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज  कैम्पस में 4 दिनों में 20 सुअरों के मरने की भी पुष्टि हुई है जिसके बाद एएनई के फैलने का रिस्क बढ़ गया है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Also Read

More News

बढ़ते मामलों और स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज द्वारा आगामी परीक्षाओं को कैंसल कर दिया गया है। वाइस प्रिंसिपल डॉ. गिरी (Vice principal Dr Richa Giri) ने कहा है कि स्टुडेंट्स के अनुसार, उन्हें नहीं लगता कि वे अभी इतने स्वस्थ हुए हैं कि वे परीक्षा लिख सकेंगे।