80 साल की अभिनेत्री तनुजा ICU में भर्ती, जानें सर्दियों में क्यों ज्यादा बीमार पड़ते हैं बूढ़े-बुज़ुर्ग, ऐसे रखें उनका ख्याल

अभिनेत्री तनुजा को अस्पताल में एक मेडिकल टीम की निगरानी में रखा गया है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : December 18, 2023 2:28 PM IST

Actress Tanuja Health Update: फिल्म इंडस्ट्री की दिग्गज अभिनेत्री तनुजा अस्पताल में भर्ती (Actress Tanuja Hospitalised) हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल (Kajol) की मम्मी और अजय देवगन (Bollywood Actor Ajay Devgan) की सास अभिनेत्री तनुजा (Tanuja) को रविवार शाम मुंबई, जूहू के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें आईसीयू में रखा गया है। मिली जानकारी के अनुसार 80 साल की अभिनेत्री तनुजा को बढ़ती उम्र से जुड़ी हेल्थ प्रॉब्लम्स (Age related health problems) के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अभिनेत्री तनुजा को अस्पताल में एक मेडिकल टीम की निगरानी में अंडर ऑब्जर्वेशन (Actress Tanuja Health Update) रखा गया है। वहीं, उनके स्वास्थ्य में थोड़ा सुधार होने की जानकारी भी सोमवार को दी गयी। डॉक्टरों का कहना है कि कोई चिंता की बात नहीं है। बताया जा रहा है कि उनकी तबियत पर डॉक्टर लगातार नजर रख रहे हैं।

सर्दियां आते ही बढ़ जाती हैं बड़े-बूढ़ों की हेल्थ प्रॉब्लम्स (Winter health problems of senior citizens)

सर्दियों का मौसम उम्रदराज लोगों और बुज़ुर्गों के लिए काफी कठिनाई भरा होता है। तापमान गिरने और मौसम में ठंड बढ़ने के साथ ही बुज़ुर्गों को कई तरह हेल्थ प्रॉब्लम्स हो सकती हैं। सर्दी-खांसी के अलावा जुकाम, बुखार, जोड़ों में दर्द और कमजोरी जैसी कई समस्याएं बुजुर्गों को महसूस हो सकती हैं। वहीं, अस्थमा के लक्षण भी सर्दियों में आसानी से ट्रिगर हो सकते हैं। जबकि, निमोनिया, हाई ब्लड प्रेशर लेवल और डायबिटीज जैसी बीमारियों से पीड़ित लोगों में गम्भीर परिणाम देखने को मिल सकते हैं।

सर्दियों में बुज़ुर्गों की हेल्थ का ख्याल रखने के लिए टिप्स

ठंड के मौसम में बच्चों और उम्रदराज लोगों के स्वास्थ्य को लेकर विशेष सावधानियां बरतनी चाहिए। सर्दियों में कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों, बच्चों और बुज़ुर्गों को ठंड लगने के कारण कोल्ड डायरिया (cold diarrhoea) होने का रिस्क अधिक होता है। साथ ही ब्रेन हेमरेज का रिस्क भी सर्दियों में अधिक होता है। ऐसे में बच्चों और बुजुर्गों को बीमारियों से बचाने और हेल्दी रखने के लिए ये उपाय करें-

  • उन्हें गर्म कपड़े पहनाएं और सुबह-शाम (जब हवा में ठंड अधिक होती है) उन्हें घर में ही रहने के लिए कहें।
  • कहीं बाहर से घर लौटने के बाद गर्म कपड़ें, कोट और स्वेटर तुरंत ना उतारें।
  • हल्का गर्म पानी पीने को दें।
  • हमेशा ताज़ा बना हुआ और गर्म खाना खाएं।
  • प्रोसेस्ड फूड्स, बासी और फ्रिज में रखे हुए भोजन को खाने से बचें।
  • उन्हें ठंड से बचाने के लिए कमरे की खिड़कियां बंद रखें और कमरे में हीटर का प्रयोग करें।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.