सुष्मिता सेन ने किया मीटू अभियान को सपोर्ट, कहा, "अब महिलाएं शोषण के खिलाफ आवाज उठा रही हैं।"

अभिनेत्री ने कहा, "यह अभियान तब ही काम करेगा, जब हम पीड़ितों की बात सुनना शुरू करेंगे।"

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : October 13, 2018 1:17 PM IST

बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन का कहना है कि यौन उत्पीड़न के खिलाफ 'मीटू' अभियान तभी काम करेगा, जब लोग पीड़ितों की आवाज सुनेंगे। सामाजिक मुद्दों पर बेबाक राय रखने के लिए लोकप्रिय सुष्मिता ने आईएएनएस को दिए बयान में यह बात कही।

सुष्मिता ने कहा, "भले ही इस अभियान को पश्चिमी देशों से लिया गया हो, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि हम इसे नजरअंदाज कर दें। यह देखकर बेहद अच्छा लग रहा है कि महिलाएं आगे आकर अपने शोषण के खिलाफ आवाज उठा रही हैं।"

अभिनेत्री ने कहा, "समाज का हिस्सा होने के नाते लोगों को पीड़ितों की कहानियां सुननी चाहिए न कि उन्हें आंकना चाहिए। उन्हें नजरअंदाज करने के बजाए प्रेरित किया जाए। यह अभियान तब ही काम करेगा, जब हम पीड़ितों की बात सुनना शुरू करेंगे।"

सुष्मिता राजधानी दिल्ली में गुरुवार को लोटस मेक-अप इंडिया फैशन वीक में डिजाइनर भूमिका और ज्योति के लिए शोस्टापर के रूप में हिस्सा लेने के लिए मौजूद थीं।

मीटू कैम्पेन के अंतर्गत कई महिलाओं ने अपने साथ हुए सेक्सुअल अब्यूज़ के खुलासे किए हैं।

इस कड़ी मे आलोक नाथ, एम जे अकबर और साजिद खान जैसे लोगों पर कई महिलाओं ने आरोप लगाया है कि इन लोगों नें उनके साथ रेप और छेड़छाड़ जैसी गंदी हरकतें की। इसी सिलसिले में अभिनेता आलोक नाथ ने मुंबई पुलिस में राइटर विनिता नंदा के खिलाफ शिकायत दर्ज़ की है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source