
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : August 8, 2019 1:21 PM IST
बेली डांसिंग का प्रशिक्षण ले रही हैं रकुल प्रीत सिंह। © twitter/@Rakulpreet
अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह अपनी आने वाली फिल्म 'मरजावां' के लिए बेली डांसिंग का प्रशिक्षण (Benefits of Belly Dancing) ले रही हैं। यह फिल्म मिलाप जावेरी द्वारा निर्देशित की जा रही है। उनका कहना है कि इस कठिन नृत्य शैली के सभी मूव्स को सही ढंग से करना आसान नहीं है। फिल्म में एक गाने के लिए तैयारी करते हुए रकुल ने कहा, "इसके मूव्स काफी द्रुत होते हैं (Benefits of Belly Dancing) इसलिए आपको इन्हें जल्दी करने की आवश्यकता है, लेकिन इसके साथ ही इसे अच्छे से करना होगा। यह आसान नहीं है।"
रकुल का कहना है कि बेली डांसिंग (Benefits of Belly Dancing) वर्कआउट करने का एक और तरीका बन गया है, क्योंकि यह फिट रहने में उनकी मदद करती है। रकुल ने यह भी कहा कि वह सुनिश्चित करती है कि हर रोज बेली डांसिंग के लिए वक्त निकाल सके । उन्होंने कहा, "दिन के आखिर में आपको एक टोन्ड सेक्सी पेट मिलता है, तो इस पर मेहनत करना बनता है।" बेली डांसिंग करने से आप भी टोन्ड और सेक्सी पेट पा सकती हैं, पर इसके लिए आपको रकुल की तरह मेहनत करनी पड़ेगी। बेली डांसिंग करने से सिर्फ आकर्षक बेली ही नहीं मिलता, इसके सेहत पर और भी होते हैं कई लाभ।
बेली डांस के नियमित अभ्यास से शरीर की कैलोरी बर्न होती है, जिससे फैट लॉस होता है। जिनका वजन अधिक है, वो इसे चाहें तो घर पर कर सकती हैं और कुछ ही महीनों में मनचाहा फिगर पा सकती हैं।
बेली डांसिंग के फायदे। © Shutterstock
इसके नियमित अभ्यास से दिल पर इसका सीधा असर पड़ता है। बेली डांसिंग करने से शरीर को पूरी महनत करनी पड़ती है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन ठीक होता है।
बेली डांस करते समय आप पेट के जरिए कई तरह के अलग-अलग मूवमेंट करते हैं, जिससे आगे की ओर झुकते हुए शारीरिक श्रम अधिक होता है। इस अभ्यास से शरीर की मांसपेसियों की अच्छी एक्सरसाइज होती है। शरीर के पोस्चर में लाभ होता है।
नृत्य से शरीर के सभी अंगों का उचित विकास होता है। शरीर कोमल ओर लचीला बनता है। कमर दर्द जैसी विकृतियां स्वयं नष्ट होती हैं। पाचन क्रिया तीव्र होती है और भूख अधिक लगती है। शरीर की शक्ति व स्फूर्ति बढ़ती है।
जुंबा डांस महिलाओं के लिए क्यों है खास, जानें 5 कारण
इनपुट: (आईएएनएस हिंदी)