
Also Read
एक्ट्रेस पायल घोष ने किया खुद को आइसोलेट, करवाएंगी कोविड-19 का टेस्ट।
Payal Ghosh covid test: अभिनेत्री पायल घोष (Payal Ghosh) ने खुद को तब तक आइसोलेट कर लिया है, जब तक उनका कोविड-19 टेस्ट (Covid-19 Test) नहीं हो जाता। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया ए (आरपीआई) के अध्यक्ष रामदास आठवले (Ramdas Bandu Athawale) के साथ अभिनेत्री ने सोमवार को मुंबई के एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। मंगलवार को आठवले ने बताया कि उन्हें कोरोनावायरस जांच रिपोर्ट में पॉजिटिव (Ramdas Athawale Corona positive) पाया गया है।
आठवले ने कहा, "मेरा कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। एहतियात के तौर पर अस्पताल में भर्ती होकर डॉक्टरों की सलाह का पालन करूंगा। जो कोई भी मेरे संपर्क में आया है, वह अपना कोरोना टेस्ट जरूर करा लें।"
I have tested #COVID19 positive and as per advise of Doctors I have been hospitalised for few days. Those who have been come in contact with me are advised to get COVID-19 tests done. Take Care & Stay Safe
— Dr.Ramdas Athawale (@RamdasAthawale) October 27, 2020
मंत्री के ट्वीट का जवाब देते हुए अभिनेत्री पायल घोष (Payal Ghosh in hindi) ने लिखा, "गेट वेल सून सर। आपके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।" पायल इसके अलावा एक अलग से ट्वीट किया।
Thank you everyone for your messages!
Yes I would like to tell this that I have too isolated myself, till I get my Covid tests done. — Payal Ghosh (@iampayalghosh) October 27, 2020
उन्होंने लिखा, "आपके संदेशों के लिए सभी का धन्यवाद। मैं आप सभी को बताना चाहती हूं कि मैने खुद को तब तक आइसोलट कर लिया है, जब तक मेरा कोविड टेस्ट (Payal Ghosh covid test) नहीं हो जाता।"
गृह मंत्रालय द्वारा सितंबर महीने में जारी अनलॉक-5 के दिशानिर्देश लागू रहेंगे 30 नवंबर तक