Nusrat Jahan gave birth to a baby boy: नुसरत जहां बन गयी मम्मी, अभिनेत्री और टीमएसी सांसद ने दिया बेटे को जन्म

बुधवार रात 12.30 के आसपास नुसरत जहां को कोलकाता के पार्क स्ट्रीट इलाके में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। (Nusrat Jahan gave birth to a baby boy )

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : August 26, 2021 3:30 PM IST

Nusrat Jahan gave birth to a baby boy:  बंगाली फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस और टीएमसी सांसद (Trinamool Congress MP ) नुसरत जहां (Actress Nusrat Jahan) ने बेटे को जन्म दिया है। गुरुवार 26 अगस्त को उन्होंने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया। बता दें कि,  बुधवार रात 12.30 के आसपास नुसरत जहां को कोलकाता के पार्क स्ट्रीट इलाके में अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिसके बाद से ही उनकी डिलीवरी के बारे में ख़बर आने का लोगों को इंतज़ार था। मिली जानकारी के अनुसार नुसरत जहां को अस्पताल ले जाते समय अभिनेता यश दास गुप्ता  (Yash Das Gupta) उनके साथ थे। (Nusrat Jahan gave birth to a baby boy in Hindi)

View this post on Instagram

A post shared by Nusrat (@nusratchirps)

कोलकाता के अस्पताल में हुआ बच्चे का जन्म

बता दें कि, कुछ महीने पहले नुसरत जहां के प्रेगनेंट होने की ख़बरे आयी थीं। जिसके बाद वह अपनी शादी और डिवॉर्स जैसे कारणों से लगातार सुर्खियों में बनी रहीं। बता दें कि प्रेगनेंसी की ख़बर आने के बाद नुसरत जहां के पति निखिल जैन ने मीडिया में बयान दिया कि वे और नुसरत अब एकसाथ नहीं रह रहे। उसके कुछ समय बाद नुसरत ने भी बयान दिया कि चूंकि, उनकी शादी भारत से बाहर हुई थी इसीलिए, भारत में निखिल जैन के साथ उनकी शादी को अवैध माना जा सकता है। हालांकि, इसके बाद नुसरत जहां ने फिर कभी अपने पति, तलाक या पर्सनल लाइफ से जुड़ी कोई बात नहीं की। पूरी प्रेगनेंसी के दौरान नुसरत जहां ने अपना और अपने होनेवाले बच्चे का ख्याल रखा और मज़बूती से स्थिति का सामना किया। कुछ समय पहले एक्ट्रेस ने अपने कुछ क्लोज फ्रेंड्स के साथ एक तस्वीर भी शेयर की थी जिसमें उनका बेबी बम्प साफ-साफ दिखायी दे रहा था।  (Nusrat Jahan gave birth to a baby boy)

मिली जानकारी के अनुसार, नुसरत जहां और उनका नवजात बच्चा दोनों ठीक हैं। हेल्थ स्टाफ और डॉक्टर्स की निगरानी में उन्हें कुछ समय तक अस्पताल में ही रहना होगा।(Nusrat Jahan gave birth to a baby boy in Hindi)

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source