
... Read More
Written By: Atul Modi | Updated : December 13, 2021 7:21 PM IST
बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर (Kareena Kapoor) और उनकी बेस्ट फ्रेंड अमृता अरोड़ा (Amrita Arora) कोरोना से संक्रमित (Covid-19 Positive) पाई गई हैं। दोनों अभिनेत्रियों ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। हाल ही में एक पार्टी ऑर्गेनाइज की गई थी जिसमें करीना कपूर और मलाइका अरोड़ा के अलावा करिश्मा कपूर, मसाबा गुप्ता, मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर भी शामिल हुए थे। पार्टी का आयोजन अभिनेता अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर के घर पर हुआ था।
ANI के मुताबिक, बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने इस बात की पुष्टि की है कि अभिनेत्री करीना कपूर और अमृता अरोड़ा कोरोना पॉजिटिव हैं। बीएमसी ने कहा है कि संपर्क में आने वाले लोगों से आरटीपीसीआर टेस्ट करने की अपील की है। खबर के मुताबिक बीएमसी पार्टी में मौजूद सभी लोगों को ट्रैक करने की कोशिश कर रही है।
View this post on Instagram
रिया कपूर के घर पर आयोजित पार्टी में शामिल होने के अलावा करीना और अमृता ने इससे पहले फिल्म निर्माता करण जौहर की पार्टी में भी शामिल हुई थी। इन पार्टियों में शामिल सभी लोगों की ट्रेसिंग बीएमसी कर रही है। पार्टी में शामिल होने वाली कुछ अन्य हस्तियां भी कोरोना से संक्रमित हो सकती हैं इस बात का खुलासा रिपोर्ट आने के बाद होगा।
Actors Kareena Kapoor Khan & Amrita Arora tested positive for #COVID19. Both of them had violated COVID norms & attended several parties. BMC has ordered people, who came in contact with the two actors, to undergo RT-PCR test: BMC (Brihanmumbai Municipal Corporation)
(File pic) pic.twitter.com/wKqoqgFM4x — ANI (@ANI) December 13, 2021