
Also Read
Dipika Kakar Diagnosed With Liver Cancer: टीवी जगत से एक बुरी खबर सामने आई है। 'ससुराल सिमर का' फेम एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ को स्टेज 2 लिवर कैंसर डायग्नोज हुआ है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर कर फैंस को यह दुखद जानकारी दी है। इसके साथ ही, उन्होंने फैंस से गुजारिश की है कि वह उनके लिए प्रार्थना करें जिससे वह जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाएं। इस खबर के आते ही दीपिका के फैंस का दिल टूट गया है। आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले उनके पति और एक्टर शोएब इब्राहिम ने बताया था कि दीपिका को लिवर में टेनिस बॉल जितना ट्यूमर निकला है। जब आगे इसकी जांच की गई तो यह लिवर कैंसर निकला।
दीपिका कक्कड़ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'जैसा कि आप सभी जानते हैं कि पिछले कुछ हफ्ते हमारे लिए काफी मुश्किल रहे हैं। पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द की वजह से अस्पताल गए और फिर पता चला कि यह लिवर में टेनिस बॉल के साइज का ट्यूमर है। फिर पता चला कि ट्यूमर दूसरी सेकेंड स्टेज मैलिग्नेंट यानी कैंसर है… यह हमारे लिए सबसे मुश्किल समय में से एक रहा है।’
लिवर कैंसर तब होता है, जब लिवर में असामान्य कोशिकाएं अनियंत्रित रूप से विभाजित और बढ़ने लगती हैं। हेपैटोसेलुलर कार्सिनोमा लिवर कैंसर का सबसे आम प्रकार है, जो हेपेटोसाइट्स नामक मुख्य प्रकार की लिवर कोशिकाओं को प्रभावित करता है और धीरे धीरे अन्य हिस्सों में फैल सकता है। इसके अलावा, इंट्राहेपेटिक कोलेंजियोकार्सिनोमा और हेपाटोब्लासटोमा लिवर कैंसर के कम सामान्य प्रकार हैं।
लिवर कैंसर होने पर शरीर में कुछ लक्षण दिखाई देते हैं। चूंकि ये लक्षण से अन्य सामान्य बीमारियों के लक्षणों से मिलते-जुलते हैं, इसलिए अधिकतर लोग इनकी पहचान नहीं कर पाते हैं। लिवर कैंसर के कुछ सामान्य लक्षणों में शामिल हैं -
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।