Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन की कार का एक्सीडेंट (Aishwarya Rai Bachchan Car Accident) हो गया है। एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें ऐश्वर्या राय की गाड़ी को एक बस से टक्कर लगने के बाद (Aishwarya Rai's car collapses with a bus) डैमेज पहुंचा है। खबर लिखे जाने तक घटना स्थल पर पुलिस पहुंच चुकी थी। बुधवार 26 मार्च को एक वीडियो वायरल हुआ जिसे वीरेन्द्र चावला ने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया। इस वीडियो में ऐश्वर्या राय की लग्जरी कार (Aishwarya Rai Car) और उसके पीछे एक बस दिखायी दे रही है। वहीं, इस वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है कि, " अचानक से ये दुर्घटना हो गयी। एक बस ने ऐश्वर्या राय बच्चन की कार को पीछे से टक्कर मार दी है।"
इस वीडियो में ही देखा जा सकता है कि पुलिस कर्मियों की एक टीम मौके पर पहुंच गयी है जिसने बस को रोक लिया है। ऐश्वर्या की कार को एक्सीडेंट स्पॉट से जाने की अनुमति भी दे दी गयी। खबर लिखे जाने तक ऐश्वर्या या किसी और के हताहत होने की पुष्टि नहीं की गयी।
View this post on Instagram
मुंबई में हुए ऐश्वर्या के रोड एक्सीडेंट के बारे में या ऐश्वर्या राय बच्चन की हेल्थ से जुड़ी कोई आधिकारिक पुष्टि उनकी टीम की तरफ से नहीं की गयी है और उनके फैंस ऐश्वर्या की अच्छी हेल्थ के लिए दुआ कर रहे हैं।
कार, बस या बाइक के एक्सीडेंट्स होने पर गाड़ी चलाने वाले के साथ-साथ गाड़ी में पीछे बैठे लोगों को भी चोट लगने और उन्हें नुकसान पहुंचने का डर होता है। कई बार रोड एक्सीडेंट्स जानलेवा भी साबित हो सकते हैं। वहीं, रोड एक्सीडेंट्स में लोगों को मानसिक स्तर पर भी बहुत अधिक सदमा पहुंच सकता है। आमतौर पर एक्सीडेंट्स में लोगों के शरीर पर लगीं चोटों की तरफ अधिक ध्यान दिया जाता है वहीं, एक्सीडेंट्स के कारण होने वाले मानसिक डैमेज और हेल्थ प्रॉब्लम्स की तरफ किसी का ध्यान नहीं जाता है। लेकिन, अमेरिका के नेशनल हाईवे ट्रैफ़िक सेफ्टी एडमिनिस्ट्रेशन (NHTSA) की रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोड एक्सीडेंट्स की वजह से लोगों पर मनोवैज्ञानिक प्रभाव बहुत लम्बे समय तक दिखायी दे सकते हैं। आमतौर पर रोड एक्सीडेंट्स के बाद लोगों को इस तरह की मनोवैज्ञानिक समस्याएं हो सकती हैं-
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।