hamburger icon
A
Read in English

Sushant Singh Rajput Suicide: एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने की आत्महत्या, 6 महीने से थे डिप्रेशन के शिकार

बॉलीवुड के उभरते एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) ने रविवार को फांसी लगाकर आत्महत्या (Suicide) कर ली। खबर है कि सुशांत सिंह ने अपने मुंबई स्थित बांद्रा के घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस खबर से पूरा बॉलीवुड और उनके फैन्स सदमे में हैं। बताया जा रहा है कि सुशांत डिप्रेशन से पीड़ित थे।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : June 14, 2020 6:53 PM IST

Sushant singh rajput suicide: बॉलीवुड के उभरते और टैलेंटेड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) ने फांसी लगाकर आत्महत्या (Suicide) कर ली है। खबर है कि सुशांत सिंह ने अपने मुंबई के बांद्रा स्थित घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। वे सिर्फ 34 वर्ष के थे। पुलिस ने भी आत्महत्या की पुष्टि करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस खबर से पूरा बॉलीवुड सदमे में है। सुशांत के अचानक इस तरह से आत्महत्या कर लेने की खबरों पर लोगों को यकीन नहीं हो रहा है। सोशल मीडिया पर कई बॉलीवुड के एक्टर-एक्ट्रेस ने अपनी भावुक प्रतिक्रियाएं और रिएक्शन व्यक्त की हैं। सुशांत सोशल मीड‍िया पर भी काफी एक्ट‍िव रहते थे। उन्होंने अपना आख‍िरी पोस्ट अपनी मां के नाम किया था। उनकी मां की मौत तब हो गई थी, जब सुशांत मात्र 16 वर्ष के थे। वे अपनी मां के बेहद करीब थे।

बॉलीवुड से एक के बाद एक कई सितारों के मौत की खबरों ने सबको झकझोर कर रख दिया है। हाल ही में अभिनेता ऋषि कपूर और इरफान खान के बाद अब सुशांत सिंह के मरने की खबर (Actor Sushant singh rajput suicide news) ने पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर फैल गई है। सुशांत सिंह को उनके घर पर फांसी लगाकर लटका पाया गया। रिपोर्ट्स की मानें तो सुशांत सिंह के घर में काम करने वाले हेल्पर ने पुलिस को इस बारे में जानकारी दी थी। हालांकि, अब तक यह नहीं पता चल सका है कि उनके आत्महत्या करने के पीछे की वजह क्या है।

अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने भी ट्वीट करके दुख जाहिर किया है। अक्षय ने अपने ट्वीट में लिखा है कि सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के इस कदम से मैं स्तब्ध, अवाक और बेहद दुखी हो गया हूं।

हालांकि, कई खबरें यह भी सामने आई हैं कि सुशांत पिछले 6 महीने से डिप्रेशन से पीड़ित थे और इसका इलाज भी करवा रहे थे। पुलिस ने भी अपने बयान में कहा है कि उन्हें डिप्रेशन था, लेकिन आत्महत्या करने की वजह डिप्रेशन थी या कुछ और अभी पता नहीं चल सका है। गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले उनकी पूर्व मैनेजर दिशा सालियन ने भी सुसाइड करके अपनी जिंदगी खत्म कर ली थी। दिशा की मौत के 6 दिन बाद अब सुशांत की सुसाइड की खबर ने सबको हिला कर रख दिया है।

आखिर क्यों करते हैं लोग सुसाइड (Causes of suicidal tendency)

सुसाइड करने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। खराब आर्थिक स्थिति, नौकरी नहीं होना, किसी अपने की मौत, प्यार में निराशा हाथ लगना, मानसिक और शारीरिक समस्याएं जैसे कोई गंभीर बीमारी, तनाव और डिप्रेशन का शिकार होना आदि। विश्व जनसंख्या समीक्षा के अनुसार, वर्ष 2018 में भारत अन्य देशों के बीच आत्महत्या दर के मामले में 30वें स्थान पर था, जिसमें प्रत्येक 100 हजार लोगों में 15.7 सुसाइड्स दर रिकॉर्ड किया गया था। WHO के 2016 के अनुमान के अनुसार, विश्व स्तर पर हर साल 8,00,000 लोगों की मौत आत्महत्या के कारण होती है, जिसमें प्रत्येक 40 सेकंड में एक व्यक्ति सुसाइड करता है। ऐसे में अपने करीबी, दोस्तों, परिवार वालों की मन:स्थिति को समझना बहुत जरूरी है और उन्हें इस तरह का कदम उठाने से रोकना भी आपका ही फर्ज है।

पहचानें सुसाइड के संकेत (signs of suicidal tendency)

- यदि आपके घर में कोई स्ट्रेस या डिप्रेशन से पीड़ित है, तो उनकी मानसिक स्थिति को समझने की कोशिश करें। उनके अंदर किसी भी तरह की अजीबो-गरीब हरकतों को समझने की कोशिश करें। सुसाइड के कोई भी वॉर्निंग साइन नजर आएं, तो उन्हें समझाएं।

- हर किसी में सुसाइड की प्रवृत्ति अलग-अलग होती है। ऐसे लोगों के व्यवहार में होने वाले बदलावों पर गौर करें। ऐसे लोग बार-बार मौत की बातें करते हैं। खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करते हैं। ये दोनों ही बातें सुसाइड के संकेत होते हैं।

- यदि एक हंसमुख व्यक्ति अचानक से अकेला रहने लगे, अपने परिवार से बात ना करें। दोस्तों से मिलने-जुलने से कतराए, तो समझ लें कुछ गड़बड़ है। ये सभी सुसाइड करने के संकेत और लक्षण (sign of suicidal tendency) हो सकते हैं।

- सुसाइड करने का ख्याल जिनके मन में आता है, उनका मूड भी काफी बदलता है। ऐसे लोग कभी शांत तो कभी अस्थिर, बेचैन नजर आते हैं। मूडी, आक्रामक या चिड़चिड़ा व्यक्ति अचानक से शांत और चुप हो जाता है, जैसे ही वह फैसला कर लेता है कि उसे आत्महत्या करनी है। साथ ही ये लोग बहुत कम या सामान्य से अधिक सोना शुरू कर देते हैं।

- अधिक शराब पीना, शराब पीकर गाड़ी चलाना जैसे संकेत भी देखे जा सकते हैं। जिनमें सुसाइडल टेंडेंसी होती है, वे अचानक से कई महत्वपूर्ण फैसले लेने लगते हैं, जैसे वसीयत तैयार करना, अपनों से मिलने जाना ताकि उन्हें आखिरी बार देख सकें, बाय बोल सकें।

नहीं रहे ऋषि कपूर, 67 वर्ष की उम्र में कैंसर से हुआ निधन, कोरोना वायरस रिपोर्ट का था इंतजार

ऋषि कपूर और इरफान खान के अलावा इन 6 बॉलीवुड सेलिब्रिटीज़ का कैंसर की वजह से हुआ निधन

Irrfan Khan: कोलोन इंफेक्शन की वजह से हुआ अभिनेता इरफान खान का निधन