एक्‍टर राजीव कपूर का हार्ट अटैक के कारण निधन, अचानक से पड़ा था दिल का दौरा

बॉलीवुड एक्‍टर राजीव कपूर का मंगलवार को निधन हो गया है। बॉलीवुड के पूर्व एक्‍टर ऋषि कपूर के भाई और एक्‍टर रणबीर कपूर के चाचा राजीव कपूर की मौत हार्ट अटैक के कारण हुई है। बताया जा रहा है कि एक्‍टर को अचानक से दिल का दौरा पड़ा और उनकी मौत हो गई। 

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : February 9, 2021 3:06 PM IST

बॉलीवुड एक्‍टर राजीव कपूर का मंगलवार को निधन (Actor Rajiv Kapoor Dies Due to Heart Attack) हो गया है। बॉलीवुड के पूर्व एक्‍टर ऋषि कपूर के भाई और एक्‍टर रणबीर कपूर के चाचा, राजीव कपूर (शो मैन) की मौत हार्ट अटैक के कारण हो गई है। बताया जा रहा है कि एक्‍टर को अचानक से दिल का दौरा पड़ा और उनकी मौत हो गई। राजीव कपूर (Rajiv Kapoor) के बड़े भाई रणधीर कपूर और नीतू कपूर ने सोशल म‍ीडिया के द्वारा इसकी जानकारी दी है। बेशक राजीव कपूर की मौत, कपूर खानदान ही नहीं बल्कि पूरी हिंदी फिल्‍म इंडस्‍ट्री के लिए बुरी खबर है। नीतू कपूर ने इंस्‍टाग्राम पर इस बात की खबर देते हुए RIP लिखा है।

अचानक हार्ट अटैक आने के संभावित कारण

  • कोरोनरी आर्टरी डिजीज
  • कार्डियोमायोपैथी और जेनेटिक कार्डियोमायोपैथी
  • जेनेटिक कारण
  • हाई ब्‍लड प्रेशर
  • हाई ब्‍लड कोलेस्‍ट्रॉल
  • ओबेसिटी
  • खराब लाइफस्‍टाइल
  • डायबिटीज

Rajeev-Kapoor, heart attack

कैसे पता चल सकता है कि अचानक हार्ट अटैक आने वाला है?

  • दिल की धड़कनों का रुक जाना
  • सांस लेने में दिक्‍कत होना या सांस का रुक जाना
  • होश हवास खो जाना
  • छाती में जकड़न होना
  • कमजोर होना
  • दिल की धड़कन का अचानक से बढ़ना या रुक जाना
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.