एक्टर मनोज कुमार का 87 साल की उम्र में निधन, हार्ट कॉम्प्लीकेशंस बनी मौत की वजह

Manoj Kumar Death: दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार का 87 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली। वे भारत कुमार के नाम से मशहूर थे।

एक्टर मनोज कुमार का 87 साल की उम्र में निधन, हार्ट कॉम्प्लीकेशंस बनी मौत की वजह

Written by Anju Rawat |Updated : April 4, 2025 5:16 PM IST

Manoj Kumar Death: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। उन्होंने 87 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। एक्टर और फिल्म डायरेक्टर मनोज कुमार ने मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में दम तोड़ा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मनोज कुमार का निधन शुक्रवार सुबह (4 अप्रैल 2025) हुआ। उनके निधन के बाद से पूरे देश में शोक की लहर है। अभिनेता की मौत से फिल्म जगत में सन्नाटा पसर गया है।

हार्ट कॉम्प्लीकेशंस बनी मौत की वजह- Manoj Kumar Death Reason

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेता का शुक्रवार सुबह निधन (Manoj Kumar Nidhan) हो गया है। वे कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती थे। बताया जा रहा है कि उन्हें हार्ट से जुड़ी समस्याएं भी थीं, जिनकी वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल द्वारा जारी किए गए मेडिकल सर्टिफिकेट के अनुसार, अभिनेता के मौत का दूसरा कारण डीकंपेंसेटेड लिवर सिरोसिस है। इसके अलावा, उन्हें वृद्धावस्था से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं ने भी घेर रखा था। हालांकि, परिवार की तरफ से अभी तक हेल्थ इश्यू पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। अभिनेता अपने अंतिम दिनों में स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहे थे। वे लंबे समय से फिल्म इंडस्ट्री से भी दूर थे।

manoj kumar

Also Read

More News

देशभर में शोक की लहर

अभिनेता मनोज कुमार की मौत से देशभर में शोक की लहर है। उनके निधन की खबर के बाद से फिल्म जगत में सन्नाटा पसर गया है। अभिनेता के निधन पर फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने कहा, 'दिग्गज दादा साहेब फाल्के पुरस्कार विजेता, हमारी प्रेरणा और इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के शेर, मनोज कुमार जी अब नहीं रहे। उनकी मौत फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा नुकसान है।'

भारत कुमार के नाम से मशहूर थे अभिनेता

आपको बता दें कि अभिनेता मनोज कुमार का असली नाम हरिकिशन गिरि गोस्वामी था। उनका जन्म 24 जुलाई 1937 में हुआ था। वैसे तो उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। लेकिन, उन्हें देशभक्ति से भरी फिल्मों के लिए जाना जाता है। उन्हें देशभक्ति वाली फिल्मों ने एक नई पहचान मिली। इसी वजह से उन्हें भारत कुमार भी कहा जाता था।

TRENDING NOW

Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशन उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरू की जानी चाहिए।