
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Published : March 21, 2018 9:18 AM IST
अपनी फिटनेस के लिए मशहूर बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर भी फिट रहने की अहमियत समझते हैं। ईशान ने अपनी पहली फिल्म 'बियॉन्ड द क्लाउड्स' के लिए 12 किलो वजन कम किया। ईशान ईरानी फिल्मकार माज़िद मज़ीदी की भारतीय पृष्ठभूमि पर बनी पहली फिल्म 'बियॉन्ड द क्लाउड्स' के साथ मनोरंजन की दुनिया में कदम रख रहे हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक "ईशान ने 12 किलो वजन कम किया है। उन्होंने अपने निर्देशक से इनपुट लिया और 'पतले' होने को मिशन की तरह ले लिया।"
ईशान के प्रवक्ता ने कहा, "उन्होंने अपने वर्कआउट के तरीके में बदलाव किया। खास तौर पर उनका ध्यान स्प्रिंट और साइकिल चलाने पर रहा।"
जी स्टूडियोज और नमाह पिक्चर्स के बैनर तले बन रही यह फिल्म 'बियॉन्ड द क्लाउड्स' 20 अप्रैल को दुनिया भर में रिलीज होगी।
वहीं करण जौहर की फ़िल्म धड़क में भी ईशान जान्हवी कपूर के साथ दिखायी देंगें।
स्रोत: IANS Hindi.
चित्रस्रोत: Twitter/@ishaan_khattar.