Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

इरफान खान बीमार, पीलिया की शिकायत !

डॉक्टरों ने इरफान खान को आराम करने की सलाह दी है।

इरफान खान बीमार, पीलिया की शिकायत !

Written by Editorial Team |Published : February 21, 2018 9:18 PM IST

बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान को पीलिया हो गया है। मिली जानकारी के मुताबिक बीमार होने के बाद इरफान के लिए शूटिंग पर जाना मुश्किल हो गया और शूटिंग रोकनी पड़ी। इरफान इन दिनों राजनीतिक व्यंग्य पर आधारित सीरीज 'द मिनिस्ट्री' की शूटिंग कर रहे हैं और उसीके सिलसिले में उन्हें पंजाब जाना था, जिसके बाद उन्हे अपनी अगली फिल्म 'ब्लैकमेल' का प्रमोशन भी करना था। लेकिन, अभी उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है।

इरफान के पब्लिसिस्ट ने एक बयान में कहा, " डॉक्टरों ने इरफान खान को आराम करने की सलाह दी है। इरफान की टीम उनके कार्यक्रम को फिर से निर्धारित करने पर काम कर रही है ताकि किसी को इससे परेशानी ना हो।"

इरफान अमेजन की प्राइम वीडियो सीरीज 'द मिनस्ट्रिी' में नजर आएंगे और फिर वह विशाल भारद्वाज के साथ अपनी अगली फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। इसके बाद वह 'हिंदी मीडियम-2' पर भी काम शुरू करेंगे।

Also Read

More News

स्रोत-IANS Hindi.

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

चित्रस्रोत-File Photo.

About the Author

... Read More