इरफान खान इलाज के लिए पहुंचे लंदन, कविता के ज़रिए बताया मन का हाल

अभिनेता इरफान खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की एक कविता

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : March 20, 2018 1:52 PM IST

अभिनेता इरफान खान ने कुछ दिन पहले ही सार्वजनिक रुप से बताया कि वे न्‍यूरो एंडोक्राइन ट्यूमर नामक बीमारी से पीड़ित हैं। इरफान अपनी इस बीमारी के इलाज के लिए इस वक्त लंदन में हैं। इरफान ने अपनी बीमारी के बारे में भी सोशल मीडिया पर ही लिखा था। अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर करते हुए एक अर्थपूर्ण कविता भी लिखी है।

rrfan khan poetry

अपनी कविता में उन्होंने भगवान और जिंदगी की बात की है। इस कविता में इरफान ने लिखा है कि, 'भगवान हमारे साथ चुपचाप चलता है और बहुत धीमी आवाज में हमसे बात करता है। वह एक लौ की तरह है जिसकी परछाई के नीचे हम सब चलते हैं। जिंदगी में जो भी हो रहा है उसे होने दें फिर चाहे वो अच्छा हो या बुरा, बस चलते रहे क्योंकि कोई भी अहसास आखरी नहीं है। इसके पास ही एक जगह है जिसे जिंदगी कहते हैं। आपको इसके बारे में इसकी गंभीरता से पता चला है। मुझे अपना सहारा दो।'

इसी फिल्मकार विशाल भारद्वाज की जिनकी फिल्म की शूटिंग इरफान की सेहत के कारण रोक दी गयी उन्होंने भी इस विषय पर बात की। विशाल ने एक ट्वीट के जरिए इस बात की पुष्टि की कि वह इरफान के ठीक होने तक अपनी इस फिल्म की शूटिंग को रोक रहे हैं। गौरतलब है कि इस फिल्म में दीपिका पादुकोण भी एक अहम भूमिका में नजर आने वाली हैं।

स्रोत: Twitter.

चित्रस्रोत: Instagram.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source