शादी के 20 साल बाद अर्जुन रामपाल और मेहर जेसिया हो गए अलग

अर्जुन और मेहर ने 1998 में शादी की थी और दोनों की दो बेटियां महिका और माइरा हैं।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : May 28, 2018 1:48 PM IST

अभिनेता अर्जुन रामपाल और पूर्व मिस इंडिया व सुपरमॉडल मेहर जेसिया शादी के 20 साल बाद अलग हो गए हैं।

लंबे समय से दोनों के रिश्तों के बीच खटास आने के कयास लगाए जा रहे थे। आखिरकार इस जोड़ी ने सोमवार को संयुक्त बयान जारी कर अलग होने की घोषणा कर दी।

बयान में कहा गया, "प्यार और अच्छी यादों से भरे 20 साल लंबे खूबसूरत सफर के बाद, हम यह साझा करना चाहते हैं कि सभी यात्राओं की अपनी अलग-अलग राहें होती है और हमें लगता है कि अब हमारे लिए अलग-अलग मंजिलों की ओर जाने का समय आ गया है।"

दोनों ने बयान में कहा, "हम हमेशा से हर मुश्किल में मजबूत रहे हैं और अब जब हम एक नया सफर शुरू कर रहे हैं, हम एक-दूसरे व अपने प्रियजनों के लिए मजबूत बने रहेंगे।"

दोनों ने कहा, "हम दोनों निजता पसंद करने वाले शख्स हैं और यह बयान देने लेकर अजीब महसूस कर रहे हैं, लेकिन हमारे जीवन की ऐसी परिस्थितियां हैं, जहां सच्चाई विकृत हो सकती है और खो हो सकती है।"

अर्जुन और मेहर ने 1998 में शादी की थी और दोनों की दो बेटियां महिका और माइरा हैं।

बयान में कहा गया कि भले ही वे अलग हो गए हैं लेकिन जरूरत पड़ने पर खासकर अपने बच्चों के लिए हमेशा एक-दूसरे का साथ देंगे। दोनों ने कहा कि हम एक परिवार की तरह है। रिश्ते भले ही खत्म हो जाए, लेकिन प्यार खत्म नहीं होता।

दोनों ने स्पष्ट कर दिया कि वे इस पर आगे कोई टिप्पणी नहीं करेंगे।

स्रोत:IANS Hindi.

चित्रस्रोत:Facebook.