Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Actor Arjun Kapoor Covid Positive:बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और उनके परिवार के 3 और लोगों कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। बुधवार को उनमें संक्रमण की पुष्टि कर दी गयी। समाचार एजेंसी आईएएनएस की रिपोर्ट के अनुसार,अर्जुन के अलावा उनकी बहन अंशुला कपूर, चचेरी बहन रिया कपूर, और उनके पति और फिल्म निमार्ता करण बुलानी (Karan Boolani) भी कोरोना पॉजिटिव हो गए है। अर्जुन के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद मुंबई में उनके घर को बीएमसी (BMC) द्वारा सील कर दिया गया है।
अर्जुन कपूर के कोविड पॉजिटिव आने के बाद उनकी गर्लफ्रेंड और मशहूर अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) का भी कोरोना वायरस टेस्ट करने की बात कही जा रही है। अर्जुन, अंशुला, रिया और करण इस समय अपने-अपने घरों में आइसोलेशन में हैं और डॉक्टरों के मार्गदर्शन में सभी सावधानियों का पालन कर रहे हैं। (Actor Arjun Kapoor Covid Positive In Hindi)
बता दें कि अर्जुन कपूर को सालभर पहले भी कोविड पॉजिटिव (Arjun Kapoor Covid Positive) हुए थे और इस यह दूसरी बार है जब अर्जुन कपूर को कोविड हुआ है। इससे पहले सितंबर 2020 में अर्जुन कपूर की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आयी थी और वे क्वारंटाइन में भी रहे थे। हालांकि, पिछली बार उन्हें संक्रमण से जुड़ी समस्याएं अधिक नहीं हुई थी और वे जल्दी ठीक हो गए थे। खबर उस दिन आई जब अंशुला अपना बर्थडे सेलिब्रेट करने वाली थीं।
बता दें कुछ दिनों पहले ही अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी बहन अंशुला कपूर (Anshula Kapoor) को जन्मदिन की बधाई देते हुए सोशल मीडिया पर नोट डाला था। उन्होंने बादशाह के गाने 'जुगनू' पर डांस करते हुए एक वीडियो शेयर किया था। उन्होंने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा कि, "दयालु बने रहो, और हर दिन खुद को पहले से बेहतर इंसान बनने दो। खुश रहो, हमेशा मुस्कुराओ और याद रखो कि हर स्थिति में माँ और मैं तुम्हारे साथ है। जन्मदिन मुबारक हो अंशुला। तुम वह सब हासिल करो तुम जिसकी कामना करती हो।"
बता दें कि बॉलीवुड में एक बार फिर कोरोना संक्रमण का असर दिखायी दे रहा है। बीते कुछ दिनों में कई एक्टर्स को कोरोना पॉजिटिव पाया गया। करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और अमृता अरोड़ा (Amrita Arora) को कुछ दिन पहले ही कोविड पॉजिटिव पाया गया था। वहीं, संजय कपूर (Sanjay Kapoor) की बेटी शनाया कपूर (Shanaya Kapoor) को भी इससे पहले कोरोना संक्रमण हुआ था।
(आईएएनएस)