कठुआ मामले के बारे में सोचना भी भयावह : अमिताभ बच्चन

बॉलीवुड हस्तियों ने महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे दुष्कर्म और अपराध के मामलों पर चिंता को लेकर अपनी आवाज उठाई है।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : April 20, 2018 8:48 AM IST

दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने जम्मू एवं कश्मीर के कठुआ जिले में आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म और बाद में हत्या के बारे में सोचने को भी भयावह बताया है। बच्चियों के अधिकार के मुखर प्रवक्ता अमिताभ यहां गुरुवार को अपनी आगामी फिल्म '102 नॉट आउट' के गाने को लॉन्च करने के लिए मौजूद थे। यहां उनसे घटना पर टिप्पणी करने के लिए कहा गया था।

उन्होंने कहा, "इस विषय पर चर्चा करने पर मुझे घिन आ रही है। इस विषय को मत उछालो। इसके बारे में सोचना भी भयावह है।"

बॉलीवुड हस्तियों ने महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे दुष्कर्म और अपराध के मामलों पर चिंता को लेकर अपनी आवाज उठाई है।

गाने के लॉन्च के अवसर पर बिग बी सह कलाकार ऋषि कपूर, जिमित त्रिदेवी के साथ मौजूद थे। फिल्म चार मई को रिलीज होगी।

स्रोत-IANS Hindi.

चित्रस्रोत-File Photo.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source