अजय देवगन मार्शल आर्ट्स जिम खोलेंगे

अजय ने कहा कि युवा देश के भविष्य हैं और वह इस पहल के माध्यम से बदलाव लाना चाहते हैं।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : March 12, 2018 11:36 PM IST

अभिनेता अजय देवगन जल्दी ही यहां दो मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (एमएमए) जिम खोलने जा रहे हैं। अजय ने एक बयान में कहा, "हां, पूरे देश में एमएमए की शक्ति व गहनता के प्रति जागरूकता फैलाने का मैं इच्छुक रहा हूं। मैं महाराष्ट्र भर में एमएमए स्टूडियोज खोलने के लिए प्रतिबद्ध हूं।"

एमटीवी चैनल पर प्रसारित हो रहे 'एमटीवी सुपर फाइट लीग' के दूसरे सीजन के हिस्से के रूप में अजय जिम खोल रहे हैं।

अजय ने कहा कि युवा देश के भविष्य हैं और वह इस पहल के माध्यम से बदलाव लाना चाहते हैं।

सुपर फाइटर लीग के संस्थापक व प्रमोटर बिल दोसांझ ने कहा कि नई दिल्ली और बेंगलुरु में पहेल से ही सारी सुविधाओं से संपन्न एमएमए जिम हैं और एक ब्रांड के रूप में स्थापित करने के लिए हम बड़ी हस्तियों को शामिल करना चाहते हैं।

दोसांझ और ब्रिटिश प्रोफेशनल बॉक्सर आमिर खान द्वारा प्रमोटेड मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स टूर्नामेंट सुपर फाइट लीग को इसके सह-मालिकों जैसे अजय, रणदीप हुड्डा, जैकलीन फर्नाडिज, अरबाज कान और टाइगर श्रॉफ से सहयोग मिलता देखा गया है

स्रोत:IANS Hindi.

चित्रस्रोत:File Photo.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.