
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : April 1, 2021 10:24 AM IST
कोरोना वायरस को 15 मिनट में ट्रैक कर सकता है ये नया पोर्टेबल टेस्ट
Coronavirus Cases in India: कोविड संक्रमण के बढ़ते मामलों से जहां देशभर में हाहाकार मचा है वहीं, आईआईटी कानपुर (IIT-Kanpur) के एक्सपर्ट्स ने एक हैरान करनेवाली भविष्यवाणी भी की है। इन एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर भारत में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम नहीं होगी तो आनेवाले कुछ दिनों में देश में रोज़ाना एक लाख कोरोना के नये मामले सामने आ सकते हैं। बता दें कि, यह अनुमान एक गणितीय मॉडल पर आधारित है। एक स्टडी में इन एक्सपर्ट्स ने देश में कोरोना वायरस संक्रमण की मौजूदा स्थिति और हाल के दिनों में दर्ज़ किए गए मामलों और पॉजिटिविटी रेट का अध्ययन किया। ( IIT-Kanpur Speclation on Covid Cases in India)
आईआईटी कानपुर (IIT-Kanpur) के एक्सपर्ट् ने कहा कि कोविड संक्रमित एक व्यक्ति से अन्य कई लोगों को भी संक्रमण हो रहा है। फरवरी 2021 में जहां यह आंकड़ा शून्य से नीचे था, वहीं अब यह बढ़कर 1.25-1.30 तक हो चुका है है। इन शोधकर्ताओं का दावा है कि, अगर इसी दर से लोग यूं हीं संक्रमित होते रहे तो देश में दैनिक स्तर पर एक लाख तक केसेस सामने आ सकते हैं। (Coronavirus Cases in India in future)
इसी तरह के एक और मॉडल में यह अनुमान लगाया गया कि राष्ट्रीय स्तर पर आंकड़े तो बढ़ेगे ही साथ ही देश मं कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में 15 अप्रैल तक कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोतरी होती रहेगी। हालांकि, अच्छी ख़बर यह है कि 15 अप्रैल के बाद मामलों में गिरावट आ सकती है। (Covid Cases in Maharashtra)