
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : February 23, 2021 6:35 PM IST
एसिड रिफ्लेक्स डिज़िज (Acid reflux disease) पाचनतंत्र से जुड़ी एक समस्या है। इसमें खट्टी डकारें, उल्टी और सीने में जलन जैसी समस्याएं होती हैं। एक नयी रिसर्च में दावा किया गया है कि एसिड रिफ्लेक्स की समस्या लैरिंक्स (larynx) यानि गले और एसोफेगस (esophagus) यानि अन्न नली से जुड़े कैंसर का कारण बन सकता है। इस नयी रिसर्च के परिणाम दर्शाते हैं कि गैस्ट्रोइसोफेजियल रिफलेक्स डिज़िज ( Gastroesophageal reflux disease-GERD) की समस्या तब होती है जब पेट में मौजूद एसिड्स फूड पाइप (esophagus) में उल्टा बहने लगते हैं। इससे, टिश्यूज़ को नुकसान भी पहुंचता है। अन्ननली को पहुंचने वाले इस नुकसान के चलते एक विशेष कैंसर एसोफेगल एडनोकार्सिनोमा (esophageal adenocarcinoma) का खतरा बढ़ता है।
अमेरिका स्थित यूएस नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ हेल्थ ( US National Institutes of Health -NIH) के नेशनल कैंसर इंस्टिट्यूट (National Cancer Institute) की एक टीम ने क्रिस्टियन एब्नेट की अगुवाई ( Christian Abnet) में इस रिसर्च का आयोजन किया। इस टीम ने रिसर्च के दौरान 490,605 वयस्कों को शामिल किया और उनकी स्टडी की। स्टडी का शीर्षक रहा एनआईए-एएआरपी डायट एंड हेल्थ स्टडी और इसके परिणाम American Cancer Society) में प्रकाशित हुए । इस स्टडी के प्रतिभागियों की जांच करने के बाद कुछ निष्कर्ष निकाले गए जैसे-
हालांकि, इस स्टडी के मुख्य लेखक एब्नेट ने कहा कि, इस दिशा में और शोध की ज़रूरत है। खासकर, यह समझने की आवश्यकता है कि जर्ड के लक्षणों को कम करनेवाले उपायों से क्या कैंसंर का रिस्क कम हो सकता है।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.