Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

आयुर्वेद के अनुसार इन 4 धातुओं के बर्तन में भोजन करने से होते हैं अनेक फायदे

धातु के बर्तन में खाना बनाने और खाने के कई लाभ होते हैं।

आयुर्वेद के अनुसार इन 4 धातुओं के बर्तन में भोजन करने से होते हैं अनेक फायदे
धातु के बर्तन में खाना बनाने और खाने के कई लाभ होते हैं। © Shutterstock

Written by akhilesh dwivedi |Updated : October 13, 2018 12:04 AM IST

आयुर्वेद में खान-पान को लेकर कई तरह के सुझाव दिये गये हैं। आयुर्वेद में खाना खाने के लिए उपयोग किये जाने वाले बर्तन के बारे में कहा गया है कि हमेशा धातु से बने पात्र में भोजन करना चाहिए। आयुर्वेद के अनुसार इंसान जिन बर्तनों में खाना खाता है उनकी वजह से कफ, पित्त और वात नियंत्रित होता है। ये तीनों ही इंसान के स्वास्थ्य के लिए बहुत ही आवश्यक होते हैं। धातु के बर्तन में खाना बनाने और खाने के कई लाभ होते हैं। ताबें के बर्तन में पानी पीने के स्वास्थ्य लाभ के बारे में आप अक्सर सुनते रहते हैं। तो आइए जानते हैं कौन-कौन सी धातु में खाना-खाने से क्या स्वास्थ्य लाभ होते हैं।

तांबा

तांबे के बर्तन का ज्यादातर इस्तेमाल पानी पीने के लिए किया जाता है। तांबे में एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं जो आपको बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। जब आप तांबे के बर्तन में 16 घंटे तक पानी भरके रखते हैं तो इससे पानी में मौजूद माइक्रोब्स नष्ट हो जाते हैं। तांबे के बर्तन में खाने से खून साफ होता है, दिमाग के कार्य को बेहतर बनाने में, वजन कम करने जैसे कई स्वास्थ्य लाभ पहुंचाता है।

Also Read

More News

ये भी पढ़ेंः तांबे के बर्तन का पानी क्यों है फायदेमंद, जानें 6 फायदे।

पीतल

पीतल के बर्तन में खाना खाने से कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं लेकिन इनका इस्तेमाल करते समय खास ख्याल रखने की जरुरत होती है। पुराने पीतल के बर्तनों का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए क्योंकि इनमें लेड और आर्सेनिक होता है जो जहरीला होता है और आपके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है। इसके साथ ही पीतल के बर्तनों में सिट्रस फ्रूट या जिनमें सिरका हो उनका इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। पीतल के बर्तन में खाने से खून साफ होता है और मेमोरी तेज होती है।

सोना

ज्यादातर लोग सोने के बर्तन खरीद नहीं पाते हैं। फिर भी इनमें खाना खाने से कई फायदे होते हैं। सोने के बर्तन में खाने से अलावा इसे पहनने से भी कई फायदे होते हैं। यह शरीर को मजबूत प्रदान करने में मदद करता है, तीन दोष को संतुलित करने में भी मदद करता है।

ये भी पढ़ेंः कब नहीं करना चाहिए लहसुन का सेवन ?

चांदी

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

चांदी के बर्तनों में एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं जिसकी वजह से नवजात शिशु को चांदी के बर्तन में खिलाया जाता है। इससे बच्चे को बैक्टीरिया से बचाने में मदद करता है। चांदी के बर्तन में खाना रखने से यह लंबे समय तक ताजा भी रहता है। चांदी के बर्तन में खाना खाने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है, त्वचा के स्वास्थ्य में सुधार जैसे कई फायदे होते हैं।

About the Author

... Read More