
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : April 20, 2018 6:12 PM IST
बॉलीवुड के सबसे प्यारी जोड़ी अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी को 11 साल हो गए हैं। करोड़ों लोगों के लिए ऐश्वर्या और अभिषेक की जोड़ी बेस्ट है क्योंकि ये दोनों एक-दूसरे के साथ न केवल बहुत खूबसूरत दिखते हैं बल्कि दोनों के बीच की बॉन्डिंग लोगों को प्रभावित करती हैं।
बी-टाउन की चहेती और खूबसूरत यह जोड़ी 20 अप्रैल के दिन ही शादी के बंधन में बंधी थी। अभि-ऐश की शादी की 11वीं सालगिरह पर सोशल मीडिया पर इनके फैंस और दोस्तों ने ढेर सारी शुभकामनाएं दी।
लेकिन इस मौके पर जिस चीज ने सबका ध्यान खींचा वह है इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गयी एक पेटिंग। अभिषेक बच्चन ने अपने इंस्टा अकाउंट पर पत्नी ऐश्वर्या संग एक खूबसूरत पेंटिंग शेयर की।
इस यूनिक पेंटिंग में अभिषेक-ऐश्वर्या साथ नज़र आ रहे हैं। यह तस्वीर इतनी सुंदर और प्यारी है कि आपका बार-बार इसे देखने का मन होगा। दरअसल यह पेंटिंग एक फैन ने बनाई है और अभिषेक ने अपने उस फैन को इस प्यारे तोहफे के लिए शुक्रिया भी अदा किया।
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी 20 अप्रैल 2007 को हुई थी। उनकी शादीशुदा जिंदगी 10 साल पुरानी हो गयी है लेकिन दोनों जब भी कहीं साथ दिखते हैं तो लोगों को उनके बीच दिखता है बेहतरीन तालमेल और एक अच्छी जोड़ी की सबसे बड़ी खूबी–बहुत सारा प्यार।
चित्रस्रोत:Instagram/Abhishek Bachchan.