
Also Read
Medically Verified By: Dr Vishal Khurana
Kiran Rao Appendix Surgery: फिल्म मेकर किरण राव की हाल ही में अपेंडिक्स की सर्जरी हुई है। इसकी जानकारी उन्होंने इंस्टाग्राम पर मुंबई के एक अस्पताल से कुछ तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करके दी। आपको बता दें कि किरण राव के 12मिमी का अपेंडिक्स निकाला गया है। इस अपेंडिक्स को 10.5 मिमी कैथेटर के जरिए बाहर निकाला गया है।
उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, "मैं अब डिस्चार्ज हो गई हूं और घर वापस आ गई हूं। मैं नए साल की शुरुआत करने के लिए तैयार हूं। साल 2025 मेरे लिए अच्छा रहा और उम्मीद करती हूं कि 2026 भी प्यार भरा रहे।" किरण ने डॉक्टर और हॉस्पिटल टीम का धन्यवाद भी किया। लेकिन, कई लोग आज भी अपेंडिक्स के बारे में नहीं जानते हैं? आपको बता दें कि अपेंडिसाइटिस एक गंभीर बीमारी है, जिसमें अपेंडिक्स में सूजन आ जाती है। इसका समय पर इलाज करना बहुत जरूरी होता है, अन्यथा अपेंडिक्स फट सकता है और स्थिति जानलेवा हो सकती है। आइए, मेट्रो हॉस्पिटल, फरीदाबाद के डायरेक्टर और गैस्ट्रोएंटरोलॉजी डॉ. विशाल खुराना से जानते हैं इसके बारे में-
अपेंडिक्स एक छोटी उंगली के आकार की थैली होती है। यह पेट के निचले दाहिने हिस्से में बड़ी आंत से जुड़ी होती है। कई बार अपेंडिक्स में सूजन आ जाती है, इस स्थिति को अपेंडिसाइटिस कहा जाता है। अपेंडिसाइटिस एक एमरजेंसी है, जिसे तुरंत इलाज की जरूरत पड़ती है। अगर अपेंडिसाइटिस का समय पर इलाज न किया जाए तो यह फट सकता है और व्यक्ति की मौत हो सकती है। इसकी वजह से पेट में गंभीर संक्रमण हो सकता है, जो जानलेवा हो सकता है।
आपको बता दें कि सामान्य तौर पर अपेंडिक्स का साइज 6 मिमी से कम होता है। अगर, सीटी स्कैन या अल्ट्रासाउंड में अपेंडिक्स का साइज 12 मिमी दिखाई दे रहा है, तो यह बिल्कुल सामान्य नहीं है। इसका मतलब है कि आपके अपेंडिक्स की थैली में सूजन हो गई है, जिसे समय पर निकालना बहुत जरूरी होता है, क्योंकि सूजा हुआ अपेंडिक्स फट सकता है।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।