Mental Illness: आमिर खान की बेटी इरा को आते हैं Anxiety Attack, बोली पहले कभी नहीं हुआ था ऐसा

आमिर खान के बेटी इरा खान ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि उन्हें एंग्जायटी अटैक आते हैं, घबराहट होती है और ऐसा लगता है कि कुछ बुरा होने वाला है।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Updated : May 1, 2022 1:35 PM IST

आजकल मानसिक समस्याएं होना काफी आम बात हो गई है, बढ़ते काम का प्रेशर और रिश्तों से जुड़ी समस्याएं ही नहीं और भी कई ऐसे लाइफस्टाइल फैक्टर हैं, जिन्हें लोगों को मानसिक रोगी बना दिया है। यह कहानी सिर्फ आम आदमी की नहीं बल्कि बड़ी-बड़ी हस्तियां भी इन मानसिक समस्याओं से परेशान हैं। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान (Aamir khan) की बेटी इरा खान (Ira khan) के हाल ही में किया गया एक सोशल मीडिया पोस्ट भी यही बताता है। इरा ने हाल ही में इंस्टाग्राम की पोस्ट के जरिए बताया कि उन्हें एंग्जायटी अटैक (Ira khan suffering from Anxiety Attacks) से जूझ रही हैं और ऐसा महसूस होता है कि कुछ बहुत ही बुरा होने वाला है।

View this post on Instagram

A post shared by Ira Khan (@khan.ira)

खुल कर की अपनी समस्या पर बात

जहां कुछ लोग अपनी मानसिक समस्याओं को छिपाते हैं वहीं इरा ने खुल कर अपनी इस मानसिक समस्या पर बात की है। उन्होंने एक लंबे पोस्ट के जरिए यह बताया कि एंग्जायटी अटैक्स के कारण उन्हें पैल्पिटेशन (घबराहट) और सांस लेने में दिक्कत जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ जाता है। इरा ने खुल कर इस बारे में बताया कि उन्हें ऐसा लगता है कि जैसे कुछ बहुत ही बुरा होने वाला है।

Popeye से बात करके अच्छा महसूस होता है

आगे इरा ने बताया कि जब वे अपने बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे से बात करती हैं, तो उन्हें बहुत अच्छा महसूस होता है और वे अच्छे से सांस ले पाती हैं। ऐसे में उन्हें ऐसा लगता है कि अब उन्हें कुछ घंटों के लिए राहत मिल सकती है। हालांकि, वे यह भी बताती हैं कि यह राहत सिर्फ तब तक रहती है, जब तक किसी अन्य कारण से उन्हें एंग्जायटी अटैक न हो।

गंभीर मानसिक रोग है एंग्जायटी

डिप्रेशन (Depression) की तरह एंग्जायटी भी एक गंभीर मानसिक समस्या है और इसकी समय पर देखभाल करना जरूरी है। अगर किसी व्यक्ति को चिंता, तनाव या अन्य कोई भी मानसिक लक्षण महसूस हो रहे हैं, तो उन्हें इस बारे में जल्द से जल्द डॉक्टर से बात कर लेनी चाहिए। क्योंकि समय पर अगर इसकी देखभाल न की जाए तो स्थिति गंभीर हो सकती है।

बहुत से लोग नहीं करते इस पर बात

भारत जैसे देशों में अक्सर ऐसा देखा जाता है कि एंग्जायटी से पीड़ित बहुत से लोग इस बारे में बात ही नहीं करती हैं और यहां तक कि कुछ लोग तो इसे कोई बीमारी ही नहीं समझते हैं। यही कारण है कि बिना देखभाल किए स्थिति गंभीर हो जाती है और ऐसे में खुदकुशी के विचार आने लगते हैं।

कैसे करें लक्षणों की पहचान

अगर किसी व्यक्ति को अचानक से दिल की धड़कन बढ़ना, सांस लेने में दिक्कत होना, नींद न आना या ज्यादा नींद आना, चिड़चिड़ापन, तेजी से सांस लेना और व्यवहार में बदलाव होना जैसे लक्षण महसूस हो रहे हैं, तो यह एंग्जायटी अटैक के लक्षण हो सकते हैं और ऐसे में जल्द से जल्द डॉक्टर से संपर्क कर लेना चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source