Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Study found in strains of virus in bat: हाल ही में हुई एक स्टडी के दौरान जापान में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ। जापान के यामागुची प्रान्त में चमगादड़ों से सैंपल लिए गए और उनके डीएनए व आरएनए की बारीकी से जांच की गई। इस स्टडी के दौरान लगभग 130 चमगादड़ों से सैंपल लिए गए जिनमें उनकी लगभग 4 प्रजातियां थी और उनके शरीर से 4 अलग-अलग जगह से सैंपल लिए गए। स्टडी में जांच करने के बाद 60 प्रतिशत से अधिक चमगादड़ संक्रमित पाए गए जिनमें से हर एक में कम से कम एक जूनोटिक बीमारियों का वायरस मौजूद था। स्टडी से मिली जानकारियों और आंकड़ों को लेकर शोधकर्ता काफी चिंता व्यक्त कर रहे हैं। माइक्रोब एंड इंफेक्शन जर्नल में इस स्टडी को प्रकाशित किया गया।
जर्नल में प्रकाशित की गई जानकारी के अनुसार स्टडी में वायरस स्ट्रेन्स की कई विविधताएं प्राप्त हुई, जिनमें रूप से एडीनो वायरस और एस्ट्रोवायरस जैसे स्ट्रेन्स के संकेत मिले। स्टडी में प्रमुख रूप से नोवल हर्पिसवायरस भी पाया गया। इसके अलावा जापान के इन चमगादड़ों में कोरोनावायरस और एडीनोवायरस परिवार के कुछ वायरस स्ट्रेन्स भी पाए गए।
दरअसल, नोवल वायरस किसी वायरस फैमिली का प्रकार नहीं होता है, बल्कि जो वायरस स्ट्रन्स नए होते हैं या जिनकी पहचान नहीं की जाती है, तब तक उन्हें नोवल वायरस कहा जाता है। जापान में मिले वायरस स्ट्रेन्स में नोवल कोरोना वायरस और नोवल एडीनोवायरस के स्ट्रेन्स शामिल थे। किसी भी वायरस स्ट्रेन की जब तक जांच नहीं की जाए तो उसे नोवल वायरस ही कहा जाता है।
जापान के इन चमगादड़ों में मिले वायरस स्ट्रेन्स की जांच व पहचान करने के लिए इनपर लगातार रिसर्च किए जा रहे हैं। ताकि चमगादड़ों से फैलने वाली बीमारियों व उनके प्रकोप की रोकथाम करने के सही तरीके व इलाज के बारे में पता लगाया जा सके।