कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद एक किशोर बना करोड़पति, जानिए सरकार ने क्यों दी उसे इतनी बड़ी धनराशि

कोरोनावायरस वैक्सीन लगवाने के बाद सिंगापुर के एक टीनएजर लड़के को सरकार में 1.23 करोड रुपए जी धनराशि प्रदान की है। यह पैसे उसे कोरोनावायरस वैक्सिंग के साइड इफेक्ट के मुआवजे के तौर पर दी गई है। 

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Updated : August 20, 2021 11:26 AM IST

कोरोनावायरस की वैक्सीन लगवाने के बाद अगर आपको 1 करोड़ रुपए मिले तो आप कैसा महसूस करेंगे? जाहिर है आप बहुत खुश होंगे! मगर सवाल यह उठता है कि क्या आपके साथ ऐसा हो सकता है? जवाब है 'हां'। लेकिन आपको यह तब मिलता जब आप सिंगापुर के नागरिक होते।

दरअसल, सिंगापुर में एक टीनएज लड़के को कोरोना की वैक्सीन दी गई जिसके बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। जिसकी वजह से सिंगापुर की गवर्नमेंट में उसे मुआवजे के तौर पर 1.23 करोड रुपए दिए।

आपको बता दें कि सिंगापुर गवर्नमेंट में यह नियम बने हुए हैं कि अगर किसी व्यक्ति को वैक्सीन लगने के बाद किसी तरह का गंभीर साइड इफेक्ट या दुष्परिणाम दिखता है तो उसे मुआवजा दिया जाएगा।

वैक्सिंग लगवाने के बाद बिगड़ी थी टीनएजर युवक की तबीयत

रिपोर्ट के मुताबिक लड़के की तबीयत कोविड-19 लगवाने के बाद खराब हुई थी। जिसे कोरोना वैक्सीन का साइड इफेक्ट माना गया और यह पाया गया कि उसे विषाणु संक्रमण हुआ है, जिसकी वजह से उसे दिल का दौरा पड़ा। इसलिए वहां की सरकार ने उसे मुआवजे के तौर पर 1.23 करोड़ रुपए दिए। दरअसल, टीके के साइड इफेक्ट के लिए लड़के का भी परीक्षण किया गया और यह पाया गया कि उसे मायोकार्डिटिस नामक एक समस्या का सामना करना पड़ा, जिसके कारण उसे टीकाकरण के बाद दिल का दौरा पड़ा।

अभी भी अस्पताल में भर्ती है टीनएजर

फिलहाल, लड़का अस्पताल में है और वह ठीक है। सिंगापुर के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि लड़के को कुछ और दिनों तक इलाज की जरूरत होगी। हालांकि सिंगापुर में टीकाकरण अभियान के दौरान शायद ही ऐसा कुछ हुआ हो लेकिन लड़के का मामला अलग था। अधिकांश लोगों को वैक्सीन से सकारात्मक परिणाम मिले हैं।

भारत में नहीं है मुआवजे का नियम

आपको बता दें कि भारत सरकार कोरोना वैक्सीन के लगवाने के बाद होने वाले साइड इफेक्ट के लिए किसी भी प्रकार का मुआवजा नहीं देती है। हालांकि भारत में सरकार द्वारा कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद किसी भी प्रकार के गंभीर दुष्प्रभाव की घटना स्वीकार नहीं की गई है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source