
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
इटली में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने दुनियाभर के शोधकर्ताओं को चौंका दिया। दरअसल, एक ही व्यक्ति एक साथ कोविड 19, मंकीपॉक्स और एचआईवी से संक्रमित (hiv, monkeypox and covid at the same time) पाया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक जांचकर्ताओं ने यह भी दावा किया कि उसके शरीर में ये तीनों वायरस नए हैं। जर्नल ऑफ इन्फेक्शन में पब्लिश की गई एक रिपोर्ट के मुताबिक इटली का एक 36 वर्षीय व्यक्ति स्पेन से 5 दिनों की यात्रा के बाद वापस लौटा। देश वापस लौटने के करीब 9 दिन बाद उसे बाद उसे बुखार, गले में खराश, थकान, सिरदर्द और पीठ में सूजन जैसे लक्षण महसूस होने लगे। लक्षण सामने आने के बाद उसका कोविड 19 टेस्ट किया गया जो पॉजिटिव आया।
कोविड 19 संक्रमण की पुष्टि होने के कुछ घंटों बाद व्यक्ति को बाएं हाथ पर कुछ दाने दिखाई दिए और कुछ दिनों में ये दाने और छाले शरीर में फैल गए। शरीर में छाले फैलने से बाद उसे कैटेनिया शहर के एक अस्पताल के इमरजेंसी में भर्ती कराना पड़ा। अस्पताल में भर्ती होने के बाद उसके सभी टेस्ट किए गए जहां, बाकि दोनों संक्रमणों का भी पता चला।
अस्पताल में जांच के दौरान डॉक्टरों को पता चला कि यह शख्स कोविड 19 के साथ-साथ मंकीपॉक्स और एचआईवी से भी संक्रमित है। जब एचआईवी की डिटेल में जांच की गई तो पता चला कि व्यक्ति कुछ ही दिन पहले एचआईवी से संक्रमित हुई है। हालांकि, कोरोना और मंकीपॉक्स संक्रमण का इलाज पूरा होने के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी मिल गई।
कैटेनिया यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं का कहना है कि यह अपने आप में एक अनोखा मामला है, जिसमे एक ही व्यक्ति के शरीर में एक साथ तीन वायरल संक्रमण पाए गए हैं। शोधकर्ताओं का कहना है कि अभी इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है, कि व्यक्ति के शरीर में तीन वायरस होने से क्या असर पड़ेगा।
शोधकर्ताओं का मानना है कि जिस प्रकार कोरोना वायरस संक्रमण पूरी दुनिया में फैल चुका है और मंकीपॉक्स के मामले भी बढ़ रहे हैं। ऐसे में लोगों को इस मामले के बारे में पता होना जरूरी है। लोगों को इस बारे में पता होना चाहिए कि ये दोनों संक्रमण एक साथ भी हो सकते हैं। आपको यह सलाह दी जाती है अगर आपको मंकीपॉक्स या कोविड 19 से जुड़ी पूरी जानकारी नहीं है, तो अपने नजदीकी अस्पताल या किसी अनुभवी डॉक्टर से संपर्क करें।