Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Zika Virus In Uttar Pradesh: लखनऊ में भी मिला जीका वायरस का एक मरीज, कानपुर में स्थिति कंट्रोल

Zika Virus in UP: यूपी के कानपुर में जीका वायरस के मामलों में एक तरफ जहां कमी आ रही है वही दूसरे जिलों में नए मामले मिलने के कारण स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं बढ़ गई हैं। 

Zika Virus In Uttar Pradesh: लखनऊ में भी मिला जीका वायरस का एक मरीज, कानपुर में स्थिति कंट्रोल

Written by Atul Modi |Published : November 22, 2021 6:12 PM IST

जीका वायरस (Zika Virus) से उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में डर का माहौल बना हुआ है। खासकर कानपुर में अब तक जी का के 139 सामने आ चुके हैं। हालांकि मरीजों की रिकवरी रेट काफी बेहतर है। वहीं, लखनऊ में सर्विलांस के जरिए जीका का एक नया मरीज मिला है, अब तक राजधानी में 6 मरीजों में जीका की पुष्टि हो चुकी है। उत्तर प्रदेश में बढ़ते जीका के बढ़ते मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग काफी एक्टिव दिखाई दे रहा है।

कानपुर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर नेपाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि, जिले में जीका वायरस संक्रमण की स्थिति स्थिर है। अब तक 139 के सामने आए हैं जिसमें से 19 मरीजों का उपचार चल रहा है बाकी सभी मरीज पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। रविवार को 1 नए मरीज में जीका की पुष्टि हुई थी आज सोमवार को एक ही मरीज सामने नहीं आया है।

नेपाल सिंह ने बताया कि संभावित जगहों पर स्वास्थ्य विभाग की टीम सैंपल इकट्ठा कर रही है ताकि समय रहते जी का के मरीजों का पता लगाकर उनका समय रहते उपचार किया जा सके और संक्रमण को रोका जा सके।  इसके अलावा टीमें फागिंग के साथ-साथ लोगों को जागरूक भी कर रहे हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Also Read

More News

लखनऊ की युवती में मिला जीका वायरस

लखनऊ के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक जिले में पहला मरीज सामने आया है जो सर्विलांस के जरिए पकड़ में आया है अब तक लखनऊ में 6 लोगों में जीका वायरस की पुष्टि हुई है। 33 लोगों के नमूने लिए गए थे जिसमें से एक युवती में जीका वायरस होने की पुष्टि हुई है।

About the Author

... Read More