Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Covid-19 Infection: रिसर्चर्स की एक टीम ने सीटी स्कैन का इस्तेमाल कर फेफड़ों में कोविड-19 की गंभीरता (Covid-19 and Lungs) और एमआरआई स्कैन (MRI Scan) का उपयोग करते हुए मरीज के दिमाग पर प्रभाव की गंभीरता के बीच एक दृश्य सह-संबंध (विजुअल को-रिलेशन) पाया है। इस नयी रिसर्च से पता चला कि कोविड-19 वाले मरीजों के फेफड़ों के सीटी स्कैन को देखकर चिकित्सक यह अनुमान लगाने में सक्षम हो सकते हैं कि वे मस्तिष्क की एमआरआई पर दिखाई देने वाली अन्य न्यूरोलॉजिकल समस्याओं (Neurological condition) को कितनी बुरी तरह से अनुभव करेंगे। इससे बेहतर परिणाम पाने, रोगियों को जल्दी ठीक करने एवं लक्षणों की पहचान कर पहले इलाज शुरू करने में मदद मिलेगी।
इस स्टडी के बारे में सिनसिनाटी यूनिवर्सिटी के शोधकर्ता अब्देलकाडर महामदी ने कहा, "हमने कोविड-19 वाले मरीजों में ब्रेन-स्ट्रोक, ब्रेन ब्लीडिंग और ब्रेन को प्रभावित करने वाले अन्य विकारों को देखा है।"
उन्होंने आगे कहा कि हम मरीजों के अनुभवों के माध्यम से पता लगा रहे हैं कि सांस की गंभीर बीमारी वाले मरीजों में भी समान न्यूरोलॉजिकल लक्षण मिलते हैं। हालांकि, इस बात की बहुत कम जानकारी उपलब्ध है कि क्या कोविड-19 वाले मरीजों में मस्तिष्क और फेफड़ों में इमेजिंग असामान्यताओं के बीच कोई संभावित संबंध है, अथवा नहीं।
एमआरआई की तुलना में सीटी इमेजिंग फेफड़ों में बीमारी का बेहतर पता लगा सकती है। हालांकि, एमआरआई मस्तिष्क में कई समस्याओं का पता लगा सकता है, विशेष रूप से कोविड-19 रोगियों में, जिसका सीटी इमेज पर पता नहीं लगाया जा सकता है।
अमेरिकन जर्नल ऑफ न्यूरोरेडियोलॉजी में प्रकाशित इस स्टडी के लिए रिसर्च टीम ने अस्पताल में भर्ती 135 कोविड मरीजों के इलेक्ट्रॉनिक मेडिकल रिकॉर्ड और इमेज की समीक्षा की। इस स्टडी में कोविड-19 वाले उन मरीजों को शामिल किया गया था जिनमें न्यूरोलॉजिकल विकार पाए गए और जिनके फेफड़े और मस्तिष्क की इमेज उपलब्ध थीं।
(स्रोत--आईएएनएस,एसआरएस/एसकेपी)