Advertisement

World Thalassemia Day: जीन थेरेपी से संभव है थैलेसीमिया का इलाज, जानिए क्‍या है जीन थेरेपी और क्‍या हैं इसके फायदे

थैलेसीमिया खून से संबंधित एक ऐसी बीमारी है जिसकी चपेट में आने वाले व्‍यक्ति के शरीर की हीमोग्लोबिन निर्माण प्रक्रिया में गड़बड़ी हो जाती है। आइए जानते हैं थैलेसीमिया में जीन थेरेपी (Gene Therapy For Beta-Thalassemia) का क्‍या रोल है-

Written By Editorial Team
Published : November 25, 2018 11:13 AM IST

देश में पांच करोड़ से ज्यादा लोग थैलेसीमिया (Thalassemia) से पीड़ित हैं और प्रत्येक वर्ष 10 से 12 हजार बच्चे थैलेसीमिया के साथ जन्म लेते हैं हालांकि इन भयावह आंकड़ों के बावजूद इस गंभीर बीमारी को लेकर लोगों के बीच जागरूकता की कमी है। लेकिन जीन थेरेपी थैलेसीमिया रोग (Gene Therapy For Beta-Thalassemia) के लिए कारगर साबित हो सकती है। मरीजों की जीवन गुणवत्ता में सुधार लाने और थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों के जन्म को रोकने के लिए नेशनल थैलेसीमिया वेलफेयर सोसाइटी द्वारा डिपार्टमेन्टपीडिएट्रिक्स ने एलएचएमसी के सहयोग से राष्ट्रीय राजधानी में दो दिवसीय जागरूकता सम्मेलन किया, जिसमें 200 प्रख्यात डॉक्टरों, वैज्ञानिकों और 800 मरीजों/अभिभावकों ने हिस्सा लिया।

ल्युकाइल पैकर्ड चिल्ड्रन्स हॉस्पिटल के हीमेटो-ओंकोलोजिस्ट डॉ. संदीप सोनी ने जीन थेरेपी के बारे में बताया, "जीन थेरेपी कोशिकाओं में जेनेटिक मटेरियल को कुछ इस तरह शामिल करती है कि असामान्य जीन की प्रतिपूर्ति हो सके और कोशिका में जरूरी प्रोटीन बन सके। उस कोशिका में सीधे एक जीन डाल दिया जाता है, जो काम नहीं करती है। एक कैरियर या वेक्टर इन जीन्स की डिलीवरी के लिए आनुवंशिक रूप से इंजीनियर्ड किया जाता है। वायरस में इस तरह बदलाव किए जाते हैं कि वे बीमारी का कारण न बन सकें।"

Advertisement

इसे भी पढ़ें : जानिए थैलेसिमिया के कारण, लक्षण और बचाव के उपाय

Advertisement

उन्होंने कहा, "लेंटीवायरस में इस्तेमाल होने वाला वायरस कोशिका में बीटा-ग्लेबिन जीन शामिल करने में सक्षम होता है। यह वायरस कोशिका में डीएनए को इन्जेक्ट कर देता है। जीन शेष डीएनए के साथ जुड़कर कोशिका के क्रोमोजोम/ गुणसूत्र का हिस्सा बन जाता है। जब ऐसा बोन मैरो स्टेम सेल में होता है तो स्वस्थ बीटा ग्लोबिन जीन आने वाली पीढ़ियों में स्थानान्तरित होने लगता है। इस स्टेम सेल के परिणामस्वरूप शरीर में सामान्य हीमोग्लोबिन बनने लगता है।"

डॉ. संदीप सोनी ने कहा, "पहली सफल जीन थेरेपी जून 2007 में फ्रांस में 18 साल के मरीज में की गई और उसे 2008 के बाद से रक्ताधान/ खून चढ़ाने की जरूरत नहीं पड़ी है। इसके बाद यूएसए और यूरोप में कई मरीजों का इलाज जीन थेरेपी से किया जा चुका है।" भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ब्लड सेल की सीनियर नेशनल कन्सलटेन्ट एवं को-ऑर्डिनेटर विनीता श्रीवास्तव ने थैलेसीमिया एवं सिकल सेल रोग की रोकथाम एवं प्रबंधन के लिए किए गए प्रयासों की सराहना की।

इसे भी पढ़ें : बच्चों में होने वाला गंभीर रोग है थैलेसीमिया, जानें इसके लक्षण, कारण और उपचार

उन्होंने कहा, " रोकथाम इलाज से बेहतर है। थैलेसीमिया (Thalassemia) के लिए भी यही वाक्य लागू होता है।" सम्मेलन के दौरान थैलेसीमिया प्रबंधन, रक्ताधान, जीन थेरेपी के आधुनिक उपकरणों, राष्ट्रीय थेलेसीमिया नीति, थैलेसीमिया के मरीजों के लिए जीवन की गुणवत्ता आदि विषयों पर चर्चा की गई।

About the Author

... Read More