
Also Read
भारतीय फर्म द्वारा कैंसर के समय रहते डिटेक्शन में एक नई खोज
भारतीय बायो टेक्नोलॉजी फर्म ने एक सस्ता डायग्नोस्टिक टेस्ट खोजा है, जो मनुष्य के शरीर में कैंसर को क्लिनिकली रूप से घोषित करने से पहले ही पहचान लेगा। इस टेस्ट के खोजकर्ताओं का कहना है कि यह टेस्ट कैंसर के लक्षण दिखने के कई साल पहले ही आपके शरीर में कैंसर पता लगा लेगा, जिससे आपको कैंसर के कारण ज्यादा तकलीफ और समस्याएं नहीं सहनी पड़ेंगी।
यह तरीका मुंबई आधारित एक एपिजनर बायो टेक्नोलॉजी और सिंगापुर आधारित टीजार लैब ने एक साथ मिल कर खोजा है और इसकी सबसे पहली खबर बर्लिन की एक जर्नल में प्रकाशित हुई। तब से लोगों को इसके बारे में पता चला।
यह सिंपल ब्लड टेस्ट हजार लोगों में 25 से अधिक प्रकार की कैंसर को ढूंढने में सक्षम है। इसके बाद एक मॉलिक्युलर एनालिसिस भी होता है। इसके खोजकर्ताओं ने दावा किया है कि यह यंत्र मनुष्यों में पाई जाने वाली 180 प्रकार की कैंसर में से सभी प्रकार की कैंसर को डिटेक्ट करने में सक्षम है।
यह दोनों उद्योग नैनो टेक साइंटिस्ट विनय कुमार त्रिपाठी और उसके परिवार द्वारा चलाई जा रही है, और उनकी इस कैंसर को पहले ही डिटेक्ट करने वाली खोज के कारण करोड़ों लोगों की जान बचाई जा सकती है। इस टेस्ट का नाम एचआरसी दिया गया है, और यह नाम त्रिपाठी खानदान के दामाद हिमांशु राय की याद में रखा गया है। हिमांशु राय ने महाराष्ट्र पुलिस के अतिरिक्त डायरेक्टर जनरल और मुंबई पुलिस के ज्वाइंट कमीशनर के रूप में भी काम किया था।
डॉक्टरों त्रिपाठी के दोनों बेटे आशीष और अनीश इन दोनो कंपनियों के मैनेजमेंट को संभालने में शामिल हैं। अनीश त्रिपाठी ने एनडीटीवी को बताया कि आप हमें 5 ml खून दीजिए और हम उसका टेस्ट करके आपकी कैंसर को डिटेक्ट करके बताएंगे।
अनीश त्रिपाठी का कहना है कि इस टेस्ट को बहुत आसान रूप से किया जाएगा और इसके द्वारा कैंसर को उसके लक्षण दिखने के भी कई सालों पहले पकड़ लिया जायेगा और तभी से व्यक्ति का इलाज चालू कर दिया जाएगा ताकि भविष्य में जब उसको कैंसर के लक्षण देखने को मिलें तब वह ठीक भी हो चुका होगा।
एक चैनल को बताते हुए उन्होंने कहा कि वैसे तो टेस्ट की रिपोर्ट आने में लगभग 3 से 4 दिन लग जाते हैं लेकिन ऑटोमेशन एडवांसमेंट के द्वारा उसे 2 दिन में भी लाया जा सकता है जोकि एक बहुत ही अच्छी बात है।
भारत द्वारा की इस खोज के कारण हम लाखों करोड़ों लोग जिनकी जानें कैंसर के कारण चली जाती हैं, उन्हें बचाने में सक्षम हो सकेंगे इसलिए यह एक बहुत ही जरूरी और बेहतरीन खोज है। इस टेस्ट की कीमत भी अधिक नहीं होगी इसलिए कोई भी इस टेस्ट को करवा सकेगा। इस प्रकार की उन्नतियों द्वारा मानव जीवन को भयंकर बीमारियों के क्रोध से बचाया जा सकेगा और हम एक बेहतर और लंबे जीवन की कामना कर पाएंगे।